अपने हुनर को कैसे पहचाने ? 5 तरिको से जानें

Admin

skill
skill

Admin

अपने हुनर को कैसे पहचाने ? 5 तरिको से जानें

hunar, Inspiration, Motivation, skill, कैसे पहचाने, प्रतिभा, हुनर

दोस्तों अगर आप  स्वस्थ शरीर के मालिक है और अपने मन मुताबिक आप काम कर रहे हैं | आपका सपना पूरा होने वाला है, या होने की तरफ मेहनत चल रही है। जो काम आप कर रहे हैं, उसमें आपका दिल 24 घंटे काम करने को तैयार है | काम में खुशी मिल रही है, जितना आप चाहते हैं | उससे ज्यादा ही मिल रहा है,तो आप सही राह पर हो और यह लेख आपके लिए नहीं है | और अगर इन सब में से कोई भी चीज खराब  है | तो समझ जाना जो कार्य कर रहे हैं | वो आपको कहीं पर भी नहीं पहुंचा सकता |

देखिये तो आपके लिए क्या आवश्यक हैं ? hide
Skill

दोस्तों यहां थोड़ी देर रुक कर सोचने की जरूरत है | आज हमारे इस विश्व धरा पर  95%  जनता ऐसी है | जो सिर्फ भेड़ चाल में विश्वास रखती है | जैसा देख लेती है, वैसा ही करती है | जो एक छोटे-मोटे कार्य में सफल हो रहा है | तो लाखों लोग भी उसी काम में लग जाते हैं | वह लोग कभी भी यह नहीं सोचते कि जिस कार्य में वह सफल हुआ है | वह कार्य आपको भी सफल बना देगा, यह जरूरी नहीं है |

हर एक सफल व्यक्ति कार्य  तो वह ही करते हैं जो इस संसार  के हित में होता है | परंतु उनके काम करने का तरीका बहुत अलग होता है | उनमें सोचने का नजरिया भी अलग ही होता है | उनका संकल्प भी दृढ़ होता है | उनका  हुनर  भी उनके साथ होता है जिस काम को करते हैं उसे वो जीते हैं और प्यार करते हैं | सफल होने पर बहुत सारे असफल कदम भी  उठते हैं और असफल भी होते है। यहां पर जो मोड आता है, इस मोड़ पर उन्हें दो बातें सीखने को मिलती है |

1 गलती जरूरी है। 2  यह गलती अगले कार्य कि शिक्षक बनती है।

और जो लोग आंखें बंद करके इन लोगों को फॉलो करते हैं | उनमें से 70% लोग इस मोड तक आते-आते साथ छोड देते हैं।और वे लोग वापस वही पर चले जाते हैं| जहां से सफर शुरू किया था। और किसी दूसरे व्यक्ति के सफल होने का इंतजार करते हैं | इन सब  बातों के बीच में  एक बात कॉमन है | वह है  हुनर { प्रतिभा} Skill हुनर एक ऐसा विषय है, जो इंसान को  बनाता है | अगर इसे बारीकी से समझा जाए तभी यह इंसान को उच्चतम शिखर पर पहुंचा सकता है | इस धरा पर काफी लोग ऐसे हैं, जो पूरे जीवन भर में भी अपने हुनर को नहीं  पहचान पाते और आखिर में अपना जीवन असफल होकर हार जाते हैं | अगर हुनर की पहचान हो जाए, तो इंसान अपनी मेहनत से अपनी प्रतिष्ठा बना डालता है | परंतु यहां पर एक प्रश्न उठता है | आखिर हुनर को पहचाने कैसे ?

 हुनर को पहचानने के कुछ मुख्य उपाय है |

1  जिस काम को करने से आपको खुशी मिलती है और दिल लगा रहता है |

2  जिस कार्य को करने में अगर 24 घंटे भी काम करना पड़े तो भी थकावट महसूस ना हो |

3  जिस काम को करने पर आपको एक पूजा का एहसास होता है | वह कार्य आपके लिए ही बना है ।

4  जिस काम को करने में आपको कुछ सीखना पड़े तो मन जिज्ञासु बना रहे।

5  जिस काम को करने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ता है | वो बढ़त ही आपको आत्म सम्मान दिलाएगी |

इन  5 बिंदु को नोटिस कर अपनी प्रतिभा Skill को पहचाना जा सकता है | अगर आप समय रहते हुनर को नहीं पहचाने, तो जीवन भर ठोकर खाते रहने पर मजबूर होना पड़ेगा |

 

Leave a Comment