
कौन बनेगा करोड़पति रजिस्ट्रेशन 2023:- अक्सर हम सब घर में पूरे परिवार के साथ बैठ कर कई रियलिटी शोज (Reality Shows) का लुत्फ उठाते है। “कौन बनेगा करोड़पति” (Kaun Banega Cororpati) KBC भी ऐसा ही एक TV Show है जो हर घर परिवार में देखा जाता है। जिसे कई लोग मनोरंजन (Entertainment) के तौर पर देखते हैं तो कई लोग KBC Show के ज्ञानवर्धक होने के कारण भी देखते हैं। शो की टैगलाइन है ‘ज्ञान ही आपको आपका हक दिलाता है।’ जिससे कई बार लोग काफी आकर्षित होते हैं।
अगर आप भी इन्ही में से एक है तो आज का आर्टिकल आपके लिए काफी ज्ञानवर्धक होने वाला है। क्योंकि अगर आप कौन बनेगा करोड़पति का हिस्सा बनना चाहते हैं या इस Show में भाग लेना चाहते हैं तो तमाम जानकारी आज हम आपको इस आर्टिकल में देने वाले हैं। आज के साथ लेख में हम आपको कौन बनेगा करोड़पति रजिस्ट्रेशन 2023, KBC Registration 2023, KBC में कैसे जाएँ, कौन बनेगा करोड़पति कैसे खेले, KBC Registration 2023 Last Date, कौन बनेगा करोड़पति रजिस्ट्रेशन कैसे करें? इससे जुड़ी सारी जानकारी देने वाले हैं। हमारा ही आर्टिकल आखिर तक जरूर पढ़ें।
कौन बनेगा करोड़पति रजिस्ट्रेशन 2023
नाम | कौन बनेगा करोड़पति (KBC) |
कैटेगरी | रियलिटी शो (क्विज/ प्रश्नोत्तरी) |
होस्ट | श्री अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) |
मालिक | राहुल वर्मा |
करेंट सीजन | 15th |
पंजीकरण तारीख | 29 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू |
विजेता रकम | 7.5 करोड़ |
KBC Registration 2023
KBC Show का 15 वा सीजन है और प्रोमो वीडियो (Promo Video) पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। जल्द ही आप अपने टेलीविजन पर कौन बनेगा करोड़पति 2023 का आनंद उठा पाएंगे। अगर आप कौन बनेगा करोड़पति का हिस्सा बनना चाहते हैं या इसमें प्रतिभाग (Participant) करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन (KBC Registration) कराना होगा कौन बनेगा करोड़पति रजिस्ट्रेशन 2023 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप भी कौन बनेगा करोड़पति 2023 में भाग लेना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन ही इस में भाग लेने की पहली सीढ़ी है और यह काफी महत्वपूर्ण भी है रजिस्ट्रेशन ही एकमात्र जरिया है जिसके द्वारा आप हॉट सीट तक पहुंच सकते हैं।
बता दे 29 अप्रैल की रात 9:00 बजे से रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस शुरू हो चुका है। इसके साथ ही केबीसी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आपको भी अपने ज्ञान पर पूरा भरोसा है और अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं तो देर किस बात कि जल्द ही केबीसी 2023 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। की प्रक्रिया बेहद सरल है जिसके लिए आपको सोनीलिव (Sony Liv) ऐप डाउनलोड करना होगा इसके जरिए आप अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि सोनीलिव ऐप (Sony Live App) के जरिए आप किस तरीके से आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कौन बनेगा करोड़पति 2023 के लिए कर सकते हैं।
केबीसी में रेजिस्ट्रेशन 2023
कौन बनेगा करोड़पति टेलीविजन का एक सबसे बड़ा रियलिटी शो है। लोग केबीसी में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। लोग केबीसी में प्रतिभाग करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। केबीसी में प्रतिभाग करने के लिए उसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना बेहद जरूरी है। हम आपको बताएंगे कि किस तरीके से रजिस्ट्रेशन करके केबीसी का हिस्सा बना जा सकता है।
कौन बनेगा करोड़पति में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बेहद आसान है। अगर आप सोनी लीव (Sony liv) मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने फोन में सबसे पहले सोनी लीव एप्लीकेशन डाउनलोड ( Sony Live App download) करनी होगी इसके बाद केबीसी रजिस्ट्रेशन पेज पर जाना होगा। इसके बाद आपको वहां पर उस दिन का रजिस्ट्रेशन क्विज (registration quiz) दिख जाएगा, इसको इसका सही जवाब देकर आगे जो भी प्रक्रिया है उसे फॉलो करना होगा। आगे की प्रक्रिया को आप फॉलो करके अपना रजिस्ट्रेशन आसानी से करा सकते हैं।
KBC Registration By SMS
अगर आप इतने गूगल फ्रेंडली नहीं है तो एक एसएमएस (Mobile SMS) के जरिए भी आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं SMS के जरिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी काफी आसान प्रक्रिया है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर KBC टाइप करना होगा, इसके बाद स्पेस देकर उस दिन के रजिस्ट्रेशन के सवाल का जवाब ABC या D टाइप करके एक और स्पेस देना होगा फिर अपनी उम्र टाइप करनी होगी, इसके बाद एक और स्पेस देकर अगर आप पुरुष है तो M और अगर आप महिला हैं तो F लिखना होगा, इसके बाद इस मैसेज को आप 509093 पर भेज सकते हैं।
उदाहरण:- के तौर पर मैसेज टाइप करने के लिए अगर आपका जवाब भी है और आपकी उम्र 30 वर्ष है और आप एक महिला हैं तो आपका मैसेज इस प्रकार होगा। KBC B 30 F इस मैसेज को टाइप करके आप 50903 पर भेज सकते हैं।
KBC में कैसे जाए
कौन बनेगा करोड़पति रियालिटी शो उसकी दुनिया में एक बेहद प्रसिद्ध नाम है, वर्षों से महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इस शो को होस्ट करते आ रहे हैं और इस बार भी 15वें सीजन को भी अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाएगा। कहीं लोग अमिताभ बच्चन से मिलने की हसरत से भी केबीसी में जाना चाहते हैं। केबीसी में प्रति भाग लेने के लिए सभी लोगों की वजह अलग-अलग हो सकती है लेकिन केबीसी में जाने और उसमें प्रतिभाग करने की प्रक्रिया सभी के लिए एक समान है। के साथ ही आपको बता दें कि केबीसी में प्रतिभाग करने के लिए आपको किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होता है।
केबीसी में जाने के लिए आपको पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होता है उसके बाद अगर आपकी किस्मत में हॉट सीट तक पहुंचना लिखा है तो आप जरूर कौन बनेगा करोड़पति में बहुत सकते हैं और प्रतिभाग कर सकते हैं इसके साथ ही कौन बनेगा करोड़पति खेल भी सकते हैं। केबीसी में जाने के लिए सबसे पुरानी प्रक्रिया आईवीआर है जिसके जरिए केबीसी में रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है आइए हम आपको इस प्रक्रिया के बारे में बताते हैं। कई बार वह फ्रॉड का शिकार भी हो जाते हैं केबीसी का सहारा लेकर कई तरीके के स्कैम भी यहां पर देखे गए हैं।
जन आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें | समुद्र के नीचे क्या है? |
रात में सूरज कहां जाता है | Chat GPT कैसे काम करता है? |
बागेश्वर धाम का रहस्य | बागेश्वर धाम का व्हाट्सएप नंबर |
KBC Registration By IVR | आईवीआरएस सिस्टम से रजिस्ट्रेशन
IVRS का पूरा नाम इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पांस सिस्टम होता है। IVRS एक ऐसा सिस्टम है जो आपको एक वॉइस मैसेज से बात करता है।
- केबीसी के रजिस्ट्रेशन के लिए आपको 5052525 01-04 पर कॉल करना है ।
- उसमें बताए जाने वाली सारी प्रोसेस को फॉलो करना है और अपने आप को रजिस्टर करना है ।
- इसके लिए आपके प्रति मिनट 7 रुपये कटते है ।
कौन बनेगा करोड़पति कैसे खेले
कौन बनेगा करोड़पति खेलने के लिए आपको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए तीन तरह की प्रक्रिया है जिसके जरिए आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं जो हम आपको ऊपर आर्टिकल में बता चुके हैं। जिनमें पहली आईवीआर दूसरी एसएमएस के जरिए और तीसरा सोनी लिव ऐप के जरिए आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। लेकिन कौन बनेगा करोड़पति खेलने के लिए यह केवल पहली सीढ़ी है इसके आगे भी आपको कहीं चरण पार करने होंगे जिसके बाद ही आप हॉट सीट तक पहुंचेंगे और कौन बनेगा करोड़पति खेल पाएंगे।
- केबीसी के लिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद अगर आप शॉर्टलिस्ट होते हैं तो आपको केबीसी की टीम द्वारा कॉल किया जाएगा
- जिसके बाद आपका टेलिफोनिक इंटरव्यू होता है और आपको मुंबई ऑडिशन के लिए बताया जाता है
- इसके बाद आपका ऑनलाइन जनरल नॉलेज का टेस्ट होता है, अगर आपका चयन होता है तो आपसे एक वीडियो मांगा जाएगा जो आप के जीवन चरित्र को दर्शाता होगा।
- इस पूरी प्रक्रिया को किस तरीके से करना है इसे लेकर आपको सोनी लिव एप पर एक वीडियो भी मिल जाएगा जो आपको गाइड करेगा।
- आपको बता दें ऑडिशन के समय आपको सर्टिफिकेट पासपोर्ट वोटर आईडी पासपोर्ट साइज फोटो लाइसेंस जैसे पहचानप्रमाण पत्र लेकर जाना होगा।
- ऑडिशन में पास होने के बाद ही आपको शो में जाने का मौका मिलता है लेकिन अब भी आप हॉट सीट तक नहीं पहुंच सकते।
- अगर आप सो तक पहुंच गए हैं तो इसके बाद आपको एक फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड से गुजरना होगा। जिस में पूछे गए सवाल में दिए गए ऑप्शन को सही क्रम में जमाना होगा। जिसके बाद जो सबसे कम समय में जवाब देगा वह हॉट सीट तक पहुंच जाएगा।
KBC Registration 2023 Last Date
कौन बनेगा करोड़पति एक बेहद लोकप्रिय रियलिटी शो है जो कि प्रश्न उत्तर पर आधारित है। महानायक अमिताभ बच्चन के द्वारा इसे होस्ट किया जाता है यह भी एक कारण है कि लोगों द्वारा यह काफी पसंद किया जाता है। देशभर में हर घर घर में लोग इसे देखना पसंद करते हैं। केबीसी का तीसरा सीजन शाहरुख खान द्वारा भी होस्ट किया गया था। एक बार फिर 15 वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इसलिए अगर आप भी केबीसी के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो जल्द ही सोनी लिव एप पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं इसके अलावा s.m.s. या आईवीआर के जरिए भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अभी जारी है और किस तरीके से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा यह हमने आपको ऊपर आर्टिकल में बताया है। डेस्टिनेशन की आखिरी तिथि का अभी ऐलान नहीं हुआ है अतः आप केबीसी में पाठ लेना चाहते हैं तो कुछ ही दिनों में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा ले। की अंतिम तारीख की जानकारी केबीसी की ऑनलाइन वेबसाइट या सोनी लिव एप से मिल सकती हैं।
केबीसी में रेजिस्ट्रेशन कैसे करें
कौन बनेगा करोड़पति के लिए रजिस्ट्रेशन कराना काफी सरल प्रक्रिया है और तीन प्रकार से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है जिनमें एस एम एस, या सोनीलिव ऐप के जरिए आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं . उसके लिए आपको एक आसान सी प्रक्रिया से गुजरना होगा, आपको बताते हैं सोनी लिव ऐप के जरिए आप कैसे अपना रजिस्ट्रेशन कौन बनेगा करोड़पति के लिए कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से आपको सोनीलिव ऐप डाउनलोड करना होगा, और इसे फोन में इंस्टॉल करना होगा।
- इसके बाद कौन बनेगा करोड़पति शो के रजिस्ट्रेशन पड़ जाए और फोन नंबर ईमेल जैसी सभी सही जानकारी भरें।
- इसके बाद अपनी उम्र और लिंग का चयन करें।
- अब अपने व्यवसाय और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दें।
- के बाद जहां आप रहते हैं अपने राज्य या अपने क्षेत्र का चुनाव करें।
- इसके बाद आपके सामने टेलीविजन पर पूछा गया सवाल का जवाब मौजूद होगा इसका चुनाव करें।
- जैसे ही आप सही सवाल का चुनाव करते हैं आपके पास एक नोटिफिकेशन होगा जिससे आप के रजिस्ट्रेशन की पुष्टि हो जाएगी।
FAQ कौन बनेगा करोड़पति रजिस्ट्रेशन 2023
Q. क्या कोई भी भारतीय केबीसी खेल सकता है ?
Ans. हां, कोई भी भारतीय केबीसी खेल सकता है। बशर्ते आपकी उम्र 18 वर्ष हो।
Q. कौन बनेगा करोड़पति कब शुरू हुआ?
Ans. कौन बनेगा करोड़पति 2000 में शुरू हुआ था। तभी से महानायक अमिताभ बच्चन इसे होस्ट कर रहें है।
Q. कौन बनेगा करोड़पति में अधिकतम कितनी राशि जीत सकते है?
Ans. कौन बनेगा करोड़पति में अधिकतम 7.5 करोड़ की राशि जीत सकते है।
Q. कौन बनेगा करोड़पति के लिए रजिस्ट्रेशन के कितने तरीके है?
Ans. कौन बनेगा करोड़पति में रजिस्ट्रेशन के 3 तरीके है। पहला आईवीआर (आईवीआर) के जरिए। दूसरा एसएमएस (SMS) के जरिए, तीसरा है सोनी लिव एप के जरिए।