Motivational Articles ज़मीर जागनें पर इंसान ये सब कर सकता है।

Admin

Updated on:

Motivational Articles
Motivational Articles

Admin

Motivational Articles ज़मीर जागनें पर इंसान ये सब कर सकता है।

Best, Motivation, Motivational Articles, Motivational Poetry in hindi, Powerful

Motivational Articles ज़मीर जागनें पर इंसान ये सब कर सकता है।                                ज़मीर (Zameer)

Motivational Articles दोस्तों, क्या आप जानते हैं हर इंसान के पास एक ऐसी अनूठी शक्ति है, जो अगर जीते जी जाग जाए तो इंसान फकीर से राजा और चूहे से शेर बन सकता है। उस अनोखी शक्ति का नाम है जमीर। Motivational Articles

Motivational Articles
Zameer

 दोस्तों आपने हो सकता है बहुत सारी मोटिवेशन या इंस्पिरेशनल स्टोरी सुनी होगी। और यह भी देखा होगा कि पहले एक इंसान अपने जीवन में अपरिचित सा व बिना किसी खास पहचान के जीता है। पर कुछ दिनों बाद वह हीरो बन जाता है। अमीर बन जाता है। लोगों का चहेता बन जाता है। इसके हमारे भारत में बहुत सारे उदाहरण है। जो की आप अच्छी तरह से जानते हैं, उन शख्स को जो पहले परिचय के मोह ताज थे। पर आज काफी लोगों के आइडियल हैं। 

दोस्तों यह सारा खेल जमीर का है। जब जमीर जागता है ना, तब अपाहिज भी एवरेस्ट को छू लेता है। जमीर में वो ताकत है जो धरती का सीना चीर कर पानी निकाल सकता है। और पल भर में गंगा बहा सकता है, जैसा भागीरथ ने अपने जमीर को जागने पर गंगा बहाई थी। परंतु दोस्त सवाल यह है आखिर जमीर जागता कैसे है?

दोस्तों जमीर एक नारियल की तरह है, जब इंसान संघर्षशील होता है दर-दर की ठोकरें खा रहा होता है। तो समझ लो वह सही रास्ते पर है। क्योंकि एक एक ठोकर नारियल से जू़ट हटा रही है। जिस दिन पूरा जूट हट जाएगा तब आपको स्वादिष्ट नारियल मिलने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।  Motivational Stories in Hindi

 दोस्त जमीर जागने के लिए तीन बातें फॉलो करें बस!

1.धैर्य

दोस्त जमीर कभी भी उत्तेजना से नहीं जागेगा, क्योंकि उत्तेजना इंसान को भटकाती है। और बुद्धि को भ्रमित करती है।आपने रतन टाटा की एक बात सुनी होगी टाटा मोटर्स ने जब इंण्डिका कार बनाई थी। तब वह कार नहीं चल पाई थी। और मजबुरन रतन टाटा को अपनी मोटर्स कंपनी बेचने के लिए फोर्ड कंपनी के पास बात करनी पड़ी थी।

पर वहां पर कुछ अलग ही घटना घटी फोर्ड़ ने कहा अगर आपको कार बनाना आता ही नहीं तो आप ऐसा काम करते ही क्यों हो। यह बात रतन टाटा को चुभ गई। और उन्होंने वापस आकर  धैर्य से सोचा कि इस कार को कैसे सफल बनाया जाए और उन्होंने दिन रात मेहनत कर उस कार को सफल बना दिया। यह ताकत सिर्फ धैर्य में ही है। उत्तेजना में नहीं।

 2.लगातार

दोस्तों जब संघर्ष ज्यादा हो, ठोकरे ज्यादा हो, तो घबराना नहीं। बस लगातार चलते रहना। क्योंकि दोस्त सफलता इंसान को संघर्षों से निकालकर चमकीला बनाती है। इसलिए अपने काम में लगातार जुटे रहना जरूरी है। दोस्त एक छोटी सी कहानी है पर सीख बहुत बड़ी है। अगर कछुआ चाहता तो सो सकता था। पर उसका कर्म ही लगातार चलने का था। ऐसी लगन हो तब जीत निश्चित ही मिलती है।

3.खुद पर विश्वास  Motivational Poetry in Hindi

दोस्त जमीर उन्हीं लोगों का जागता है जिन्हें अपने आप पर पूरा भरोसा होता है। दोस्त एक सबसे बड़ी दुर्बलता का काम जो आपको कभी भी नहीं करना है। वो है अपनी तुलना किसी और सफल व्यक्ति से करना। पहचान उसी की बनती है जो खुद को जानता है। और जो अपनी तुलना दूसरों से करते हैं वह अपनी पहचान कभी भी नहीं बना पाएंगे।

प्रस्तुत है जमीर पर एक छोटी सी पर बहुत ही बेहतरीन कविता इसे जरूर ध्यान से व शब्दों पर गौर करते हुए पढ़ें।

              ज़मीर

Motivational Poetry in Hindi

हर इंसान सदा रखे जिसे अपने पास

न होने पर उजागर रहे हर पल उदास

शक्ति ऐसी अनूठी क्षण भर में बने अमीर

अगर जीते जी जागे सोया खुद का जमीर

 

जागे जमीर में है शक्ति बड़ी से बड़ी

पल भर में खत्म आतताई बड़ी से बड़ी

सीना फाड़ दे धरती का पल में निकले नीर

भागीरथ ने गंगा बहाई जब जागा सोया जमीर

 

चूहे को भी शेर बना दे हैं बड़ी ताकत

अपाहिज एवरेस्ट छुए बनाए ऐसा घातक

भूखा नंगा रहता था जो अब खाए देखो पनीर

सोई किस्मत जगा दे जब जागे सोया जमीर

 

ठोकर पे ठोकर खाता सोया सोया जमीर

हर ठोकर पर नारियल बन फिर जागे जमीर

पल भर में राजा बने था जो पहले फकीर

आंसू बने पल भर में मोती जब जागा सोया जमीर

More read

Best Motivational Quotes in Hindi.

Inspirational Articles in Hindi.

Leave a Comment