समुद्र के नीचे क्या है? Samudra Ke Niche Kya Hai

b l kumawat

Samudra Ke Niche Kya Hai
Samudra Ke Niche Kya Hai

b l kumawat

समुद्र के नीचे क्या है? Samudra Ke Niche Kya Hai

समुद्र के नीचे क्या है?:- समुद्र ऊपर से जितना शांत दिखता है अंदर से उससे भी कई गुना ज्यादा रहस्य और चीजे अपने अंदर समेटे हुए है। हमारी धरती का अधिकतर एरिया पानी से घिरा हुआ है। इसमें स्पेस से देखने पर हमारी धरती बिल्कुल नीली नज़र आती है। अगर बात समुद्र की करें तो पृथ्वी के 70% हिस्से पर समुद्र का ही राज है। मतलब कि 30% क्षेत्र ऐसा है जहां पर इंसान रहते हैं और उस 30% में भी गैसों का भंडार मौजूद है।

जब भी विशाल समुद्र को हम देखते है तो कई सवाल हमारे जहन में आते है। जैसे समुद्र के नीचे क्या है?, समुद्र का पानी खरा क्यों होता है?, Samudra ka Pani khara kyon hota hai, समुद्र में कितना पानी है?, समुद्र का पानी कहाँ जाता है? इन सारे सवालों के जवाब हम आज के आर्टिकल में देने वाले है। तो पूरी जानकारी के लिए ये आर्टिकल आखिर तक जरूर पढ़े।

पृथ्वी के नीचे क्या है

समुद्र के नीचे क्या है? Samudra Ke Niche Kya Hai

समुद्र के अंदर की दुनिया की बात करें तो यहां काफी रोमांचित कर देने वाली दुनिया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि समुद्र की गहराई में पनडुब्बी सिर्फ 700 मीटर की गहराई तक ही जा पाती है। अगर इससे ज्यादा जाने की कोशिश की जाए तो दबाव या प्रेशर के कारण पूरी पनडु्बी फट जाएगी। देखा जाए तो समुद्र हमसे काफी करीब है लेकिन यह समुद्र बहुत बड़ा है और समुद्र की गहराई भी नहीं नापी जा सकती है क्योंकि इसकी गहराई या इसके तल तक कोई नहीं पहुंच पाया है।

Samudra की गहराई की बात करें तो सभी सागरों की गहराई अलग-अलग मानी जाती है हालांकि महासागरों की गहराई का रहस्य अभी भी बरकरार है समुद्र की गहराई बेहद ठंडी अंधेरी होती है और कभी-कभी तो ज्यादा दबाव के कारण यहां ऑक्सीजन भी काफी कम हो जाता है। धरती पर इतना दबाव महसूस होता है समुद्र की गहराइयों में यह हजार गुना ज्यादा होता है। इतना ज्यादा दबाव कि बायोकेमेस्ट्री भी यहां फेल हो जाती है। इस दबाव की सच्चाई यह है कि समुद्र की तलहटी में रहने की 1% से भी कम जगह का अभी तक पता चला है। जहां जीव जंतु रहते हैं।

समुद्र क्या है? | What is See

विषयसमुद्र के नीचे क्या है
समुद्र की गहराई ना मापने योग्य
समुद्र का रंगनीला
धरती पर कितना पानी है70 प्रतिशत
समुद्री जीव ऑक्सीजन कहां से लेते है पानी में घुली ऑक्सीजन से

विज्ञान की खोज के अनुसार देखा जाए तो अमेरिका से वर्ल्ड के सबसे गहराई वाली जगह की तरफ जाएंगे तो थोड़ा अंदर जाने पर एक यूनिक सा ऑक्टोपस दिखेगा जिसे डम्बो ऑक्टोपस कहा जाता है। 9800 मीटर अंदर जाने पर मरियाना स्ट्रेंच में आपको कुछ ऐसे जीव दिखाई देंगे जो मछलियों को एक बार में ही निगल जाते हैं। समुद्र की गहराई यानी मरियाना स्ट्रेंच में आ जाएंगे तो आपको कुछ ऐसी मछलियां भी मिलेंगी जो कभी सोती ही नहीं है।

समुद्र का पानी खारा क्यों होता है?

समुद्रों और महासागरों का पानी खारा होता है लेकिन बहुत कम लोगों को ही इसकी वजह का पता है समुद्र का पानी इतना खारा होता है कि इसे पीने के उपयोग में बिल्कुल भी नहीं लाया जा सकता। आखिर समुद्रों में इतना सारा नमक कहां से आया कि पानी खारा हो गया। इस सवाल का वैज्ञानिक जवाब आज हम बताने वाले हैं हमारी पृथ्वी का 70 फ़ीसदी हिस्सा पानी का है और इस पानी का 97 फ़ीसदी हिस्सा महासागरों और समुद्रों में है। अगर सभी समुद्रों से पूरा नमक निकाल कर जमीन पर फैला दिया जाए तो उसकी 500 मीटर ऊंची होगी।

नमक के दो स्रोत हैं समुद्रों में सबसे ज्यादा नमक नदियों से ही आता है। बता दें कि बारिश का पानी थोड़ा अम्लीय होता है जो पानी जमीन की चट्टानों पर पड़ता है तो उसका अपरदन कर देता है और इससे बनने वाले नदी के रास्ते समुद्रों में मिल जाते हैं। यह प्रक्रिया लाखों करोड़ों साल से चली आ रही है। समुद्रों में नमक आने का एक दूसरा स्रोत भी है जो समुद्र तल से मिलने वाले चलिय द्रव है। यह खास द्रव समुद्र में हर जगह से नहीं आते बल्कि दरारों से आते हैं, जिनका पृथ्वी की अंदरूनी सतह से संपर्क होता है।

दरारों से समुद्र का पानी पृथ्वी के अंदरूनी सतह के संपर्क में आकर गर्म हो जाता है इसकी वजह से कई तरह की रासायनिक प्रतिक्रिया होती है। इसके साथ ही आपको बता दें कि महासागरीय जल में उपस्थित लवणता के कारण समुद्र का जल खारा होता है। महासागरीय लवणता का मुख्य स्रोत पृथ्वी है। मुख्य रूप से लवण इकट्ठा करने के साधनों में नदियां समुद्र की लहरें हवाएं ज्वालामुखी विस्फोट आदि है।

ये भी पढ़ें

पृथ्वी के नीचे क्या हैआसमान के ऊपर कौन रहता है?
रात में सूरज कहां जाता है Chat GPT कैसे काम करता है?
बागेश्वर धाम का रहस्यबागेश्वर धाम का व्हाट्सएप नंबर
नीम करोली बाबा मंत्र जन आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें

समुद्र में कितना पानी है? Samudra mein Kitna Pani Hai

समुद्र की अपनी एक विशालकाय रहस्यमयी दुनिया है। समुद्र इतना बड़ा है कि पूरे समुद्र को अबतक कोई नहीं घूम पाया है और ना ही समुद्र की असली गहराई कोई जान पाया है। पूरे समुद्र में कई गुफाएं और चट्टानें है, इसके साथ ही कई तरह के जीव समुद्र में रहते है। जिनमें कुछ बेहद छोटे तो कई बहुत बड़े है। समुद्र को लेकर विभिन्न पौराणिक कहानियां भी प्रचलित है। समुद्र में सात पाताल होने की बात भी कही गयी है। समुद्र का सबसे बड़ा हिस्सा पानी से ही बना है। धरती पर 70 प्रतिशत पानी ही है और सबसे ज्यादा पानी समुद्र में ही पाया जाता है। लेकिन समुद्र में कुल कितना पानी है।

बहुत से लोग हैं जिनके दिमाग में यह सवाल भी आता है कि साइंस इतना आगे बढ़ गया फिर भी वैज्ञानिक गहराई तक क्यों नहीं पहुंच सके या इसकी गहराई का पता क्यों नहीं लगा सके तो हम आपको बता दें कि इसका मुख्य कारण है समुद्र में बनने वाला दबाव क्योंकि जैसे जैसे समुद्र के अंदर जाते हैं वैसे वैसे दबाव बढ़ता जाता है जिसके कारण कोई भी ज्यादा गहराई तक नहीं जा पाता है और ज्यादा गहराई पर जाना खतरनाक हो सकता है इसलिए कुछ ही लोग कुछ ही दूरी तक जा पाए और जानकारी जुटा पाए। इसे अब तक कोई माप नहीं सका है। क्योकि बता दे, कि समुद्र में पानी घटता बढ़ता रहता है। साथ ही समुद्र इतना बड़ा है कि इसमें मौजूद पानी को मापना ना मुमकिन है। साथ इसे लेकर कोई अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।  

समुद्र का पानी कहाँ जाता है? Samudra Ka Pani Kaha Jata Hai

हमने हमेशा से सुना है कि नदियों का पानी लगातार बहता है और सभी नदियों का पानी बहते हुए आखिर में समुद्र में मिल जाता है लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि समुद्र का पानी कहां जाता है तो आज हम आपको इस सवाल का जवाब भी देने वाले हैं आपको बता दें विशालकाय समुद्र में काफी ज्यादा पानी होता है जिसकी गणना भी नहीं की जा सकती कि यह कितना ज्यादा पानी है. लेकिन आखिरकार यह पानी जाता कहां है आपको बता दें समुद्र का पानी भाप बनता है और भाप से बादल बनते हैं बादल वर्षा करते हैं और वह पानी वापस नदियों के द्वारा समुद्र में आ जाता है इसमें से कुछ पानी का हिस्सा ग्लेशियर के रूप में भी रहता है किंतु आजकल ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण ग्लेशियर पिघल रहे हैं इसलिए समुद्र भी बढ़ रहे हैं।

FAQ समुद्र के नीचे क्या है?

Que. धरती आसमान से नीली क्यों दिखाई देती है

Ans. धरती पर 70 प्रतिशत हिस्से में पानी है। इसलिए आसमान से देखने पर धरती नीली दिखाई देती है।

Que. समुद्र के अंदर क्या है

Ans.समुद्र के अंदर बहुत सी चीजें हैं और समुद्र का पूरा पानी खारा होता है। पानी में वायु जैसे ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, हर प्रकार के प्राणी जिसमें बैक्टीरिया से लेकर स्तनधारी प्राणी, समुद्री घास, छोटे पौधे अनेक रासायनिक द्रव्य घटक, बड़ी बड़ी चट्टान, गहरी खाई, छोटे बड़े द्वीप और कई चीजें हैं।

Que. समुद्र की गहराई कितनी है। Samudra Kitna Gehra Hai

Ans. आपको बता दें कि अब तक समुद्र के नीचे जाने के लिए कोई भी इंसान केवल समुद्र में करीब 800 फीट तक यानी कि ढाई सौ मीटर तक ही जा पाया है क्योंकि अगर कोई इंसान इसके नीचे जाने की कोशिश करता है तो वहां मौजूद दबाव के कारण उनके फेफड़े फट जाएंगे यानि कि उसकी मृत्यु हो जाएगी।

Leave a Comment