Shortcut is Dangerous शॉर्टकट से कैसे बचे।

Admin

Updated on:

Admin

Shortcut is Dangerous शॉर्टकट से कैसे बचे।

life, Lifestyle

किसी भी, कार्य को करने में जो समय लगता है, वो हमें बहुत कुछ सिखाता है। उस समय में हमें अपनी कमियों, गलतियों को सुधारने का मौका मिलता है। और हमारे कार्य को करने की महत्ता व दक्षता बढ़ने लगती है।Shortcut is Dangerous शॉर्टकट से कैसे बचे।

परंतु, आज के इस युग में हर कोई यह समय वाला प्रोसेस फॉलो नहीं करना चाहता। इससे जो हानि होती है, वो अभी भले ही पता ना चले परंतु जब कार्यों में  समस्याएं आती है, तो तुरंत सारे रास्ते बंद हो जाते हैं। और औंधे मुंह  गिरते हैं।

शॉर्टकट किसी भी काम के लिए सही रास्ता कभी हो ही नहीं सकता। जो इसका इस्तेमाल करता है, उसने इससे होने वाले नुकसान को भलीभांति जान लिया होगा। शॉर्टकट हमारे मन को  तनिक क्षण भर की खुशी दे सकता है, परंतु इस का डर हमेशा दुख का कारण बना रहता है।

आज जिसे देखो वह शॉर्टकट का सहारा लेकर सफल होने के असफल प्रयास मे लगा हुआ है। इससे कुछ लोग भारी नुकसान के साथ-साथ अपने जीवन को भी खतरे में डालने से नहीं चूकते। स्टूडेंट्स, नये बिजनेस मैन आदि जिन्हें कुछ सीख कर सफल होना होता है, वो शॉर्टकट अजमा कर क्या कर लेंगे। क्योंकि उन्हें जो सीखना था, वो  समय तो उन्होंने शॉर्टकट में गवा दिया। और  सपनों में  सफलता बसने लगी है। ये कभी नहीं हो सकता,क्योंकि सफलता और सपने कभी किसी बाजार में नहीं बिकते। इन्हें कमाना पड़ता है। और  इन्हें कमाने के रास्ते में कोई शॉर्टकट नहीं है।

सफलता, उन्हीं लोगों के कदम चुनती है, जो अपने आप को संघर्षों की भट्टी में झुकते हैं। वहां से जो इंसान निकलता है, उसमें सफलता की चमक साफ दिखाई देती है।

हमारे देश में, या पूरी दुनिया में आज जो भी सफल व्यक्ति है, उसकी जीवनी पढ़ करके देखें। उसने अपने जीवन में शॉर्टकट तरीकों का हमेशा विरोध किया है। अब जब जो लोग सफलता के  शिखर तक पहुंच चुके हैं, वह सफलता के बारे में ज्यादा जानते हैं या जो शॉर्टकट  अपनाकर चंद दिनों की सफलता प्राप्त करते हैं।

क्योंकि, शॉर्टकट ना वर्तमान में अच्छा है, ना भूतकाल में अच्छा था, इन दोनों काल की वजह से ना  भविष्य में अच्छा हो सकता है। शॉर्टकट हमारी सफलता का दुश्मन है, इसलिए जितना हो सके दूर ही रहे।

Leave a Comment