योग दिवस 2023 | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब व क्यों मनाया जाता है। Yoga Diwas Theme 2023

b l kumawat

Yoga Diwas
Yoga Diwas

b l kumawat

योग दिवस 2023 | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब व क्यों मनाया जाता है। Yoga Diwas Theme 2023

Yoga Day, Yoga Diwas

“योग (Yoga) सिर्फ हमारे देखने के नजरिए को नहीं बदलता, बल्कि देखने वाले को भी बदल देता है। किसी ने बिल्कुल सही कहा है, कि योग वह जरिया है जिसके माध्यम से आप अपनी लाइफ (Life) और स्टाइल ऑफ बॉडी यानी शरीर की शैलियों को चेंज कर सकते है । अगर आप योग करते है तो वह किसी और के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए करे क्योंकि इससे सिर्फ आपको ही फायदा होगा। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 (International yoga Day) से जुड़ी कुछ जानकारियां प्रदान करने वाले है . साथ ही आप जानेंगे की 21 June Yoga Diwas क्यों मनाया जाता है? | Yoga Diwas Theme 2023 क्या है? अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब से मनाया जा रहा है? समूर्ण जानकारी के लिए अंत तक जरूर पढ़े…

Yoga Diwas 2023

आधिकारिक नामअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस International Yoga Day
दूसरे नामयोग दिवस, विश्व योग दिवस
प्रकार संयुक्त राष्ट्र
उत्सवयोग, ध्यान, सामूहिक मन्थन, विचार-विमर्श, सांस्कृतिक आयोजन
तिथि21 जून
पहली बार कब मनाया गया 21 जून 2015
आवर्ती वार्षिक

योग दिवस कब है | Yoga Diwas Kab Hai 

योग दिवस (Yoga Diwas Kab Hai) हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (international yoga day) के रूप में मनाया जाता है। योग शरीर और मन, मस्तिष्क की शांति के लिए बहुत आवश्यक होता है । आपको बता दे कि योग के महत्व के बारे में लोगों को जागरुक करने और पूरी दुनिया में योग को पहुंचाने के लिए और तरह तरह के सांस्कृतिक आयोजन करने के लिए हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (Antarrashtriya Yoga Divas) के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2023 में 21 जून दिन बुधवार को 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस दिन विश्व भर के लोग एकसाथ होकर योग दिवस मनाते है। और मनाए भी क्यू नही ,योग शरीर को निरोगी जो रखता है । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस खासकर लोगो में योग के लिए जागरूकता फैलाने के मकसद से किया जाता है ।

योग दिवस से सम्बंधित लेख

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, कब व क्यों मनाया जाता है?यहाँ से देखें
योग दिवस पर निबंध 2023यहाँ से देखें
योग का महत्व क्या हैयहाँ से देखें
योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएंयहाँ से देखें
योग पर शायरी, कविता, गीतयहाँ से देखें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day of yoga) हर साल 21 जून को मनाया जाता है। जानकारी के लिए बता दे कि योग दिवस 2023 Yoga Diwas भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व भर में योग दिवस का आयोजन हर साल किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर योग की spirituality और फिजिकल हेल्थ का उत्सव है। इस उत्सव में करोड़ों लोग Participate करते है। इसके साथ ही आपको बता दे कि इस दिन विश्व के अधिकतर देशों में लोग सामूहिक रूप से योग के साथ साथ इस पर विस्तारपूर्ण चर्चा भी करतें हैं. ये उत्सव कई लोगो के लिए एक तरह से मन, शरीर और आत्मा को एक करने का खास तरीका है।

योग दिवस का महत्व | Yoga Diwas Ka Mahatv

आजकल की भागदौड़ जिंदगी में लोगो के बीच योग (YOGA) का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है, हर इंसान चाहता है की वह हमेशा फिट और तंदुरुस्त दिखे यही कारण है की योग (YOGA) लोगो की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसके लिए लोग न सिर्फ घर बैठे योगा करते है बल्कि इसके लिए Specially योग क्लास भी ज्वॉइन करते है। योग तनाव को दूर करने के साथ साथ आपको आध्यात्म के दर्शन भी करवाता है। योग को करीब 26,000 वर्ष पहले की देन माना जाता है। वही महर्षि पतंजलि को,” योग का जनक” यानि पिता कहा जाता है।कहा जाता है कि योगसूत्र को महर्षि पतंजलि ने 200 ई. पूर्व लिखा था। इस ग्रंथ को अब तक हजारों भाषा में लिखा जा चुका हैं। 

21 जून को योग दिवस क्यों मनाया जाता है?

योग दिवस के बारे में जानने के बाद अब आपके दिमाग में एक बात जरूर आ रही होगी कि आखिर योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है? तो दोस्तो दरअसल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरआत हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने की हैं। बता दे कि मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 सितंबर 2014 को योग का जिक्र करते हुए एकसाथ योग करने की बात कही थी। इसके बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को पूर्ण बहुमत से पारित किया था। तब 193 सदस्य देशों में से 177 सदस्यों ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (Antarrashtriya Yog Divas) के रूप में मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी बस इसी के बाद से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

वैसे तो योग दिवस कभी भी मनाया जा सकता था . लेकिन 21 जून को मनाने का एक खास वजह थी। और वो ये कि 21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है और इस दिन सूरज जल्दी उदय होता है और देरी से ढलता है। माना जाता है कि इस दिन सूर्य का तेज सबसे प्रभावी रहता है, और प्रकृति की पॉजिटिव एनर्जी भी एक्टिव रहती है। यही कारण है की हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

योग दिवस कैसे मनाया जाता है? 

योग दिवस Day of yoga के दिन दुनियाभर के कई देशों में लोग इकट्ठा होकर योग दिवस (Yog Diwas) को मनाने के लिए योग करते नजर आते हैं। इसी के साथ पूरे विश्व में योग दिवस को सफल बनाने के लिए कई प्रकार की तैयारियां की जाती है। सभी देशों के लोग योग को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी करते है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सबसे पहले दिनांक 21 जून 2015 को भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और गणमान्य लोगों सहित करीब 36,000 लोगों ने नई दिल्ली में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 35 मिनट तक 21 योग आसन का प्रदर्शन किया था ।

इस दिन योग दिवस (yoga Diwas) दुनिया भर में लाखों लोगों द्वारा मनाया गया। वही राजपथ पर हुए इस समारोह ने दो गिनीज रिकॉर्ड्स (Guinness Records) को अपने नाम किया । सबसे बड़ी योग क्लास 35,985 लोगों के साथ और 84 देशों के लोगों द्वारा इस आयोजन में एक साथ भाग लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर दिया । 

Yoga Diwas Theme 2023 | योग दिवस थीम क्या है?

आयुष मंत्रालय मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) के साथ मिलकर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 13 से 14 मार्च 2023 को योग महोत्सव 2023 और एमडीएनआईवाई में 15 मार्च, 2023 को पोस्ट महोत्सव योग वर्कशॉप का आयोजन कर रहा है।इस वर्ष, योग दिवस का उद्देश्य बड़े स्तर पर वैश्विक समुदाय के साथ जुड़ने का  है. क्योंकि भारत की G20 प्रेसीडेंसी थीम (Yoga Diwas Theme) “वन वर्ल्ड, वन हेल्थ” “वसुधैव कुटुम्बकम” के सिद्धांत के साथ मेल खाती है। वैश्विक आउटरीच के साथ, इस साल ग्राम पंचायत/ग्राम सभाओं की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से योग को भारत के प्रत्येक गांव तक ले जाने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही आपको बता दे कि योग महोत्सव 2023 आयुष मंत्रालय का एक बहुत बड़े स्तर पर होने वाला प्रोग्राम है जो अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के 9वें संस्करण के लिए 100 दिनों की उलटी गिनती का उत्सव मनाता है।

FAQ’s yoga Diwas 2023

Q. योग दिवस कब है?

Ans. योग दिवस (Yoga Diwas Kab Hai) हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Q. योग दिवस थीम 2023 क्या है ?

Ans. योग दिवस 2023 की थीम “वन वर्ल्ड, वन हेल्थ” “वसुधैव कुटुम्बकम” के सिद्धांत के साथ मेल खाती है।

Q. 21 जून को ही योग दिवस Yog Diwas क्यों मनाया जाता है?

Ans. इस दिन सूरज जल्दी उदय होता है और देरी से ढलता है। माना जाता है कि इस दिन सूर्य का तेज सबसे प्रभावी रहता है, और प्रकृति की पॉजिटिव एनर्जी भी एक्टिव रहती है। यही कारण है की हर साल  21 जून को ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

Leave a Comment