How to Achieve Goal लक्ष्य कैसे हासिल करे? (लक्ष्य प्राप्ति के सात अचूक मंत्र )

Admin

How to Achieve Goal
How to Achieve Goal

Admin

How to Achieve Goal लक्ष्य कैसे हासिल करे? (लक्ष्य प्राप्ति के सात अचूक मंत्र )

Best Articles, Inspiration, Motivation

How to Achieve Goal लक्ष्य कैसे हासिल करे? (लक्ष्य प्राप्ति के सात अचूक मंत्र )

How to Achieve Goal 

How to achieve goal दोस्तों अगर आप अपने देखे गए सभी सपनों को हकीक़त में बदलना चाहते हैं, तो बेशक बदलिए परन्तु इससे पहले इन 7 बातों को जरूर फॉलो करें। यह सात बातें आपके जीवन में देखे गए सभी सपनों को पूरा करने में आपकी मदद करेगी। आपकी कामयाबी को दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती और आपकी कामयाबी उगते हुए सूर्य की तरह सभी को दिखाई भी देगी।( How to Achieve Goal in Life)

      1.पीछे मुड़ के ना देखे

How to Achieve Goal
How to Achieve Goal

                                               

दोस्तों जब शेर हिरण के शिकार के लिए दौड़ता है, तब हिरण शेर से भी तेज दौड़ता है। परंतु फिर भी शेर के पंजों में जकड़ा जाता हैं। ऐसा क्यों? क्योंकि बेशक हिरण शेर से भी तेज दौड़ सकता है। पर उसका भय उसे बार-बार पीछे मुड़ कर देखने पर मजबूर कर देता है। जिससे हिरण की गति और मनोबल दोनों टूट जाते हैं। और वह शेर का शिकार हो जाता है। ठिक ऐसे ही कठिनाइयों और संघर्षशील सफलता की दौड़ होती है।अगर कठिनाइयों के सामने विचलित हो जाएंगे तो सफलता कभी हाथ नहीं लगेगी। Motivational Stories

                                                      2.तोता नहीं बाज बने

 दोस्तों तोता हमेशा ज्यादा बोलता है। और उसकी उड़ान की ऊंचाई बहुत कम होती है। बाज न के बराबर बोलता है। और उसकी ऊंचाई आसमां को छूती है। इसलिए वह व्यक्ति जो सिर्फ बोलते हैं, वो अपने जीवन में कुछ बड़ा नहीं कर पाते और जो व्यर्थ की बातों में ना लगकर सिर्फ काम करते हैं। उनकी कामयाबी शोर मचा देती है।

Best Inspirational Articles in Hindi

                                                3.खुद की तुलना दूसरों से ना करें

दोस्तों यह एक बहुत गहरी बात है, जो व्यक्ति खुद को पहचान लेता है उसे पूरी दुनिया पहचानती है। और जो सिर्फ उस पहचान से खुद की तुलना करते हैं वो कभी भी अपनी पहचान नहीं बना सकते। याद रहे आप इस धरा पर यूनिक व्यक्ति है। बस सिर्फ आप खुद की तुलना व दूसरों की पहचान के बीच जो दूरी है, उसे मिटा दें। तो आपकी पहचान बनने में देर नहीं लगेगी।

4.योजनाएं गुप्त रखें ( How to Achieve Goal )

 अगर धरती पर बीज को यूं ही बिखेर दे तो कभी भी वो उगेगा नहीं। उसका अंकुर तब ही फुटेगा जब वह धरती में गुप्त होगा, धरती में दबा होगा। अगर आपको जीवन में बड़ा करना है, तो दोस्त आपको उन योजनाओं को सभी से गुप्त रखना होगा, जिन्हें आप पूरा करने वाले हैं।

                                        5.कार्य संबंधी जानकारी से खुद को अपडेट रखें

दोस्त एक बात हमेशा याद रखें जो सीखने व बदलने के लिए तैयार रहते हैं, उनके एक्सपेरिमेंट कभी विफल नहीं होते। इसलिए जो भी योजनाएं व कार्य आप कर रहे हैं। उससे संबंधित सभी प्रकार की जानकारी आपके पास होनी चाहिए और समय-समय पर हासिल करते रहना चाहिए

6.अपनी असफलताओं का जिक्र ना करें

 दोस्तों आज किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप बुरी परिस्थिति से गुजर रहे हैं 80% लोगों को आपसे कोई मतलब नहीं है 20% आपकी तकलीफ से खुश हैं। इसलिए अपनी असफलताओं का कभी भी किसी से जिक्र ना करने में ही फायदा है। और जब आपकी पहचान बनेगी तब आपके हितेषी स्वतः ही खड़े हो जाएंगे।

7.अपनी सफलता पर गर्व करें घमंड नहीं

 दोस्त जब आप बड़े संघर्षों से निकलकर सफल होते हैं। तो आपका मन और विचार काफी हद तक निर्मल हो जाते हैं। फिर भी आप अपने आप पर सिर्फ गर्व ही करें घमंड नहीं। ( How to Achieve Goal)

More Read

Motivational हिन्दी कहानियां

Best Motivational Hindi Poetry

Leave a Comment