
दोस्तों इस जीवन को प्रतिष्ठित जीवन बनाना है? तो हमें अपने आप में कुछ अमूल्य परिवर्तन करने पड़ेंगे।तभी हम अपने जीवन काल को सफलतम रूप से जीना कह सकते हैं। हमारे मन में विचार तो आते हैं, परंतु वह विचार सिर्फ आकर ही चले जाते हैं। हम प्रतिष्ठित तो बनना चाहते हैं, परंतु बनने का रास्ता नहीं मिल पाता आज आपको इसका जवाब मिल जाएगा।( Power of Positive Thinking )

Big Thinking Big Magic
हमारे पास एक गॉड पावर है। वह है थिंकिंग पावर सोचने की शक्ति यह शक्ति संपूर्ण शक्तियों से शक्तिशाली है। जब तक इस शक्ति पर काम नहीं किया जाएगा यह एक्टिव नहीं होगी। और हम सिर्फ शब्द और टाइटल ही पढ़ कर रह जाएंगे।जैसे बड़ा सोचो बड़ा बनो, बड़ी सोच का बड़ा जादू, बड़ा सोचोगे बड़ा बनोगे, बड़ी सोच बड़ी कामयाबी, बड़ी सोच बड़ी सफलता, बड़ी सोच का बड़ाचमत्कार,आदि बस हम इन शब्दों के टाइटल पर ही अटक जाएंगे। और मूल बात को कभी समझ नहीं पाएंगे।आज आप इसकी एक्टिव प्रणाली को बारीकी से समझ ले, कि आखिर इसे अपने जीवन में अप्लाई कैसे करना है।
दोस्तों एक बात तो तय है कि आप अपने जीवन में कुछ महत्वपूर्ण करना चाहते हैं। और अगर यह आपकी एक सोच है, तो मैं जो कहना चाहता हूं उसे बारीकी से समझे। अगर आप कुछ करने की सोचते हैं या सोच रहे हैं तो इसका मतलब है आप में शक्ति काम कर रही है। परंतु इसकी पावर कम है। इसकी पावर कम होने की वजह से ही आप नर्वस महसूस करते हैं।अब आपको मूल बात का पता चल गया कि सोच की पावर बढ़ानी है। यह पहले से ही आपके भीतर एक्टिव है। अब आपको इसकी पावर बढ़ाने के लिए कदम आज से और अभी से उठाना चाहिए। इसको इतना विकसित करो कि जैसा हम सोचे और सोच परिणाम मे बदल जाए। हमारी सोच जब परिणाम में बदलती है, तभी हम इसकी शक्ति का एहसास हो पता है। कि आखिर यह सब चमत्कार हमारी बड़ी व सफलतम सोच का परिणाम है।
आज आप अपनी खुली आंखों से जितना कुछ देख सकते हैं, यह देख रहे हैं। यह सब सोच का ही परिणाम है। और हां आप अभी जहां पर भी है,वो भी एक सोच का ही परिणाम है। इसलिए जितना आप सोच सकते हैं। हमारी मंजिल की लंबाई तय करेगा। सोचने किशक्ति में दो रूप छिपे हैं, एक पॉजिटिव थिंकिंग सेकंड इज नेगेटिव थिंकिंग। सकारात्मक सोच की कामयाबी हमेशा बड़ी होती है। दोस्तों आज से ही सोचने की पावर बढ़ाए और सीखना शुरू करें क्योंकि सीखने की कोशिश, सीखने की कला ही हमारी सोच को पावर देती है। तो प्लीज स्टार्ट फ्रॉम टुडे।