
“दौलत चाहे जितनी कमा लें, लेकिन ज़िंदगी सादगी से ही जी जाती है।” यह पंक्तियां सुनने में कितनी अच्छी लगती है ,लेकिन इस पर अमल करना हर किसी के बस की बात नहीं । लेकिन बीकानेर के अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal ) इस बात पर ना सिर्फ अमल करते है बल्कि इन्होंने इसे अपनी जिंदगी का हिस्सा ही बना लिया है । यही कारण है कि बड़ी तादात में लोग इनके सादगी भरे व्यक्तित्व से प्रभावित है। इस लेख में Arjun Ram Meghwal Biography in Hindi से जुडी चर्चा करेंगे। आपको बता दे कि Arjun Ram Meghwal एक भारतीय राजनेता हैं और वर्तमान में वह भारत के कानून एवं न्याय मंत्री (Minister of Law and Justice of India) तथा केन्द्रीय संस्कृति एवम् संसदीय कार्य मंत्री हैं।
इसके अतिरिक्त वे पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री एवम् पूर्व केन्द्रीय जल संसाधन, गंगा विकास मंत्री रह चुके हैं। अर्जुन राम मेघवाल कौन है? क्या इनकी एजुकेशन है? कैसा है इनका परिवार ? तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको अर्जुन राम मेघवाल के जीवन परिचय (Arjun Ram Meghwal Biography in Hindi) के बारे में विस्तार से बताएंगे ,इसे जानने के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े….
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय
Arjun Ram Meghwal Biography in Hindi
अर्जुन राम मेघवाल का जन्म 7 दिसंबर 1954 में हुआ। Arjun Meghwal का इस पद पर पहुंचना आसान नहीं था। इसके लिए इन्होंने काफी कठिनाइयों का सामना भी किया है। यही कारण है कि अर्जुन राम मेघवाल की जिंदगी का ये सफर बहुत लोगो के लिए एक प्रेरणा सूचक है। आपको बता दे कि अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान के बीकानेर में रॉबर्ट वाड्रा के कथित अवैध भूमि सौदे को रोशनी में लाने का काम किया था, जिसके बाद वह राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गए थे। तो इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको Arjun Ram Meghwal Biography बताने जा रहे है . जिसके जरिए आप अर्जुन राम मेघवाल के बारे में अच्छे से जान पाएंगे ।
Low Minister Arjun Ram Meghwal | कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
पूरा नाम | अर्जुन राम मेघवाल |
जन्मतिथि | 20 दिसंबर 1953 |
स्थान | उनका जन्म गांव किश्मिदशर, जिला- बीकानेर |
पिता का नाम | लाखू राम मेघवाल |
माता का नाम | श्रीमती हीरा देवी मेघवाल |
पत्नी का नाम | पाना देवी |
चचेरे भाई का नाम | मदन गोपाल मेघवाल |
बच्चे | दो बेटे और दो बेटियां |
शिक्षा | श्री डूंगर कॉलेज, बीकानेर और M.A एलएलबीए ,एमबीएए की डिग्री प्राप्त की। |
पेशा | राजनीतिज्ञ |
प्रसिद्धि | भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्री के रूप में |
अर्जुन राम मेघवाल कौन है? | Who is Arjun Ram Meghwal
अब आपके दिमाग में एक प्रश्न जरूर उठ रहा होगा कि अर्जुन राम मेघवाल कौन है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि Arjun Ram Meghwal एक भारतीय राजनेता है जो कि वर्तमान भारत के कानून एवं न्याय मंत्री तथा केन्द्रीय संस्कृति एवम् संसदीय कार्य मंत्री के पद पर पदस्थ है। अर्जुन राम मेघवाल प्रशासनिक अधिकारी भी रह चुके हैं। राजनीति में आने से पहले अर्जुन राम मेघवाल राजकीय सेवा में थे। वे 1982 में राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए। उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री हरिश्चन्द्र भाभा के ओएसडी के रूप में भी काम किया है. इतना ही नहीं RAS से पदोन्नत होकर मेघवाल IAS बने और चूरू जिला कलेक्टर भी रहे है।
अर्जुन राम मेघवाल की एजुकेशन | Arjun Ram Meghwal Education
वही अगर हम बात करे अर्जुन राम मेघवाल की एजुकेशन के बारे में, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि इतने बड़े पद पर पदस्थ होने के बाद भी बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल का जीवन बचपन से ही कठिनाइयों भरा रहा है . जिले के किशमीदेसर गांव के एक पारंपरिक बुनकर परिवार में जन्मे मेघवाल की शादी मात्र 13 साल की उम्र में पानादेवी से हो गई थी।पिता के साथ बुनकर के रूप में काम करते हुए भी उन्होंने अपनी पढ़ाई में कभी भी कोई कमी नहीं आने दी । Arjun Ram Meghwal की Education बीकानेर के राजकीय डूंगर कॉलेज से हुई है . जहा से उन्होंने B.A. की डिग्री प्राप्त की थी और उसी कॉलेज से L.L.B और स्नातकोत्तर डिग्री भी हासिल की।
पढ़ाई पूरी करने के बाद अर्जुनराम मेघवाल ने Competition परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। उन्हें भारत डाक एवं तार विभाग में टेलीफोन ऑपरेटर का पद मिला। राजनीति में उनकी शुरुआत तब हुई, जब वे टेलीफोन ट्रैफिक एसोसिएशन का चुनाव लड़े, जिसमें वे महासचिव चुने गए . टेलीफोन ऑपरेटर के रूप में काम करते हुए मेघवाल ने दूसरे प्रयास में राजस्थान राज्य प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास कर ली। इस तरह उनके जीवन में काफी उतार चढ़ाव आए है ।
अर्जुन राम मेघवाल का परिवार | Arjun Ram Meghwal Family
अब बात करते है अर्जुन राम मेघवाल के परिवार के बारे में ,अर्जुन राम मेघवाल के पिता का नाम लखू राम मेघवाल (Lakhu Ram Meghwal) है। इनकी माता का नाम हीरा देवी मेघवाल है। इसके साथ ही अगर बात करे इनकी धर्मपत्नी के बारे में तो बता दे कि अर्जुन राम मेघवाल की शादी महज 13 साल की उम्र में पानादेवी (Pana Devi) से हो गई थी। और उनके दो बेटे और दो बेटियाँ हैं। और उनके चचेरे भाई का नाम मदन गोपाल मेघवाल है जो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक राजनीतिज्ञ हैं ।
अर्जुन राम मेघवाल का राजनितिक सफर | Arjun Ram Meghwal Political Career
अर्जुन राम मेघवाल के राजनितिक सफर की शुरुआत साल 2009 में हुई थी, जब भाजपा के टिकट पर बीकानेर लोकसभा से पहला चुनाव जीता था। इसके बाद साल 2014 के लोकसभा चुनाव में दूसरी बार सांसद निर्वाचित हुए। केन्द्र सरकार में वित्त व कंपनी मामलात राज्य मंत्री संसदीय कार्यमंत्री, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण राज्य मंत्री रहे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीकानेर से लगातार तीसरी बार सांसद निर्वाचित हुए। बता दें कि राजनीति में शामिल होने के लिए अर्जुन राम मेघवाल ने IAS से स्वैच्छिक VRS लिया था।
अर्जुन राम मेघवाल की राजनीतिक उपलब्धियाँ
इस लेख में अब हम अर्जुन राम मेघवाल का राजनीतिक उपलब्धियाँ क्या क्या थी, इस बारे में हम आपको पूर्ण जानकारी देंगे । अर्जुन राम मेघवाल की सादगी भरे व्यक्तित्व से हर कोई प्रभावित है बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्री को सरकार की तरफ से कार दी गई है, लेकिन वह इस्तेमाल बहुत ही कम करते हैं। कार की बजाय वह साइकिल से संसद जाना पसंद करते हैं। यह उनकी सादगी का सबसे बड़ा उदाहरण है । वही अगर बात करे अर्जुन राम मेघवाल का राजनीतिक उपलब्धियाँ के बारे में तो:-
Political Achievements of Arjun Meghwal
- वर्ष 1994 में उन्हें राजस्थान के तत्कालीन उप मुख्यमंत्री हरिश्चंद्र भाभा को विशेष ड्यूटी के अधिकारी पद पर पदस्थ हुए थे।
- उसी साल उन्हें राजस्थान उद्योग सेवा पेरिस के लिए राज्य अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
- अर्जुन मेघवाल बाड़मेर में अतिरिक्त कलेक्टर पद मिला।
- उन्होंने डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान के महासचिव का चुनाव जीता।
- फिर उन्हें IAS में में पदोन्नति भी मिली. कई प्रशासनिक पदों पर काम किया उनमें उप सचिव, तकनीकी शिक्षा के विशेष सचिव, उच्च शिक्षा राजस्थान के प्रबंध निदेशक, अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर विभाग, और जिला कलेक्टर चूरू भी शामिल है।
- इसी के साथ उन्होंने राजस्थान के विकास को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया है। उन्होंने राज्य के बुनियादी ढांचे, स्कूल प्रणाली के साथ साथ स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के सुधार में भी अपना खासा योगदान दिया है। उन्होंने राजस्थान के पर्यटन प्रचार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
- इसके साथ ही आपको यह भी बता दे कि वर्तमान में, वे जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प और संसदीय मामलों के मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री हैं।
- 2009 और 2014 में बीकानेर निर्वाचन क्षेत्र से 15 वीं और 16 वीं लोक सभा के लिए चुने गए । उन्हें 2013 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी दिया गया था।
- वही अर्जुन राम मेघवाल को पद्म श्री पुरस्कार, भारत में चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया था।
- इसके अतिरिक्त, उन्हें राजस्थान गौरव सम्मान, राजस्थान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी प्राप्त हुआ है। जो न केवल इनके क्षेत्र के लिए बल्कि राजस्थान के लिए भी गौरव की बात है।
अर्जुन राम मेघवाल का मोबाइल नंबर | Arjun Ram Meghwal Mobile Number
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल काफी प्रतिभावान होने के साथ साथ सादगी की मिशाल है। New Low Minister Arjun Ram Meghwal के Mobile Number, Address, Email ID प्रस्तुत कर रहे है:-
Permanent Address | Sansad Sewa Kendra”, C – 66, K. K. Colony, Joiya Market, Bikaner, Rajasthan |
Present Address | 20, Windsor Place,New Delhi |
Mobile Number (Telephone Number) | (011) 23714778 Telefax. (011) 23714779 |
arjunrammeghwal@gmail.com ar.meghwal@sansad.nic.in | |
Website | www.arjunrammeghwal.com |
Arjun Ram Meghwal Social Media Links
अर्जुन राम मेघवाल से जुड़ी और भी कई जानकारियां प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए Social Media Links पर विजिट कर सकते है और Arjun Ram Meghwal ko Follow कर सकते है ।
क्लिक करें | |
क्लिक करें | |
क्लिक करें |
FAQ’s Arjun Ram Meghwal Biography in Hindi
Q. अर्जुन राम मेघवाल का गांव कौन सा है?
Ans. अर्जुन राम मेघवाल का गांव बीकानेर में है।
Q. अर्जुन राम मेघवाल कौन है?
Ans. अर्जुन राम मेघवाल एक भारतीय राजनेता है जो कि वर्तमान भारत के कानून एवं न्याय मंत्री तथा केन्द्रीय संस्कृति एवम् संसदीय कार्य मंत्री हैं के पद पर पदस्थ है।
Q. अर्जुन राम मेघवाल की उपलब्धियां बताए?
Ans.अर्जुन राम मेघवाल को पद्म श्री पुरस्कार, भारत में चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया है। इसके अतिरिक्त, उन्हें राजस्थान गौरव सम्मान, राजस्थान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी प्राप्त हुआ है।