

Boys Love Story | दो लड़को की होट किस्सिंग व रोमांटिक है पूरी जरूर पढ़े


दोस्तों, प्यार मनोभावों का दिव्य भाव से सही दीदार करता है। प्यार को वस्तु,लिंग और जाति से कोई फर्क नहीं पड़ता। प्यार जाति के विपरीत व समलैंगिकता में भी होता है। आइए रूबरू होते हैं आज एक ऐसी ही कहानी से।( Boys Love Story)
एक गांव के दोनों छोर पर ब्राह्मण परिवार रहते थे। इस गांव में इन दोनों परिवारों में जितना प्रेम व आपसी लगाव था, उतना ओर लोगों में नहीं था। गांव में पूर्व भाग में जो मकान था उसे नाम दिया गया राम का मकान और पश्चिम में जो मकान था वह रहा लक्ष्मण का मकान। परिवार के मुखिया को भी गांव के लोग राम और लक्ष्मण के नाम से जानते थे।
समय अनुसार दोनों घरों में एक ही समय पर दो लड़कों ने जन्म लिया. दोनों का समय एक ही होने की वजह से उनका नाम रखा गया रितेश व रूपेश। इन दोनों बच्चों को पूरा गांव ही प्यार करता था। दोनों बच्चे अब धीरे-धीरे बड़े हो रहे थे। करीब 10 वर्ष की आयु हो गई।
एक दिन अचानक पश्चिम में जो मकान था उसके मुखिया लक्ष्मण को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।अब राम व रितेश अपनी पूरी तन मन धन से रुपेश (लक्ष्मण का लड़का) की सहायता करने लगे। दोनों का रुपेश के प्रति जो लगाव था वह बहुत गहरा व पिता से भी बढ़कर था। (Boys Love Story in Hidi)
अब रितेश और रुपेश दोनों घनिष्ठ मित्र बन गए। उनके बीच में जो भी होता है, वह सब पारदर्शी था। वह दोनों आपस में बहुत समय साथ साथ बिताते थे। कुछ दिनों बाद मानो समय को ग्रहण लग चुका हो, राम किसी काम से अपनी साइकिल से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे गांव से बाहर गए तब तेज बारिश के कारण वे किसी गहरे गड्ढे में साइकिल सहित गिर गए। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। अब रितेश का परिवार शोक में था। रूपेश ने अपना सर्वस्व निछावर करते हुए रितेश की पूरी मदद करने लगा। दोनों की आपसी मदद से सभी गांव वाले भी चकित थे, कि यह लोग इतना आपसी लगाव कैसे रख पाते हैं। More Love Story मेनेजर से हुआ प्यार
अब दोनों परिवारों की जिम्मेदारियां रितेश व रुपेश के कंधों पर ही थी। दोनों अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कर शहर जा कर पढ़ाई के साथ-साथ कुछ काम धंधा करने की योजना बनाने लगे। दोनों ने इस योजना पर मुहर लगा दी और शहर आ गये। रितेश व रुपेश दोनों कद काठी से सम्मान वह बहुत सुंदर थे। दोनों की जोड़ी शहर में व कॉलेज में काफी पसंद आने लगी। कुछ लड़कियां इन्हें देखकर इनसे दोस्ती करने की फिराक में रहती थी। ( बहुत सारी Romantic Love Story)
एक दिन पूजा नाम की लड़की ने सोचा क्यों ना मैं इन्हें प्रपोज कर देती हूं। मुझे भी एक जैसे दो बॉयफ्रेंड मिल जाएंगे। एक दिन दोनों लंच के समय कॉलेज के बाहर बेंच पर बैठे थे। तभी पूजा वहां पर आ जाती है और पूजा ने दोनों को हाय कहा, और दोनों की तारीफ करने लगी। दोनों ने पूजा से तारीफ सुनकर धन्यवाद कहा।
अब धीरे-धीरे पूजा ने दोनों से लगाव बढ़ाना शुरू कर दिया। कुछ दिनों में ही पूजा से दोनों की दोस्ती हो गई। दोनों ही पूजा से बात करते और दोनों ही एक समय पर ही पूजा से मिलते जुलते। कुछ दिनों बाद पूजा को लगा कि इन दोनों में से किसी एक से ही प्यार करना होगा।
एक दिन पूजा ने रितेश को भरें पूरे कॉलेज गार्डन में किस्स कर दिया। इस किस्स पर रितेश ने कुछ नहीं कहा. थोड़ी देर बाद रुपेश वहां आ पहुंचा। पूजा ने रुपेश के सामने रितेश को फिर से किस्स कर दिया। अब रितेश और रूपेश दोनों ने एक साथ पूजा को किस्स करने की तरफ बढ़ने लगे तो पूजा ने रूपेश को तमाचा जड़ दिया। और कहा तुम्हें शर्म नहीं आती मैंने सिर्फ रितेश को ही किस्स किया है और तुम जबरदस्ती कर रहे हो। रुपेश को तमाचा लगाने पर रितेश को भी गुस्सा आ गया और उसने पूजा को तमाचा जड़ दिया। इस मामले को देखने कॉलेज के बहुत सारे लड़के वहां पर खड़े हो गए।
रितेश ने पूजा से कहा, रूपेश मेरे लिए दोस्त व भाई से भी बढ़कर है। मैं इससे बहुत प्यार करता हूं। और मैं रुपेश के बगैर नहीं जी सकता। रितेश ने सभी के सामने रूपेश को किस्स कर दिया. रूपेश ने भी सेम बाते बोल कर रितेश को किस कर दिया। दोनों ने आपस में पूरी कॉलेज के सामने हॉट किस्स करना शुरु कर दी। पूरी कॉलेज में यह बात आग की तरह फैल गई और एक प्यार करने वालों की जोड़ी बन गई।
रितेश और रूपेश ने संकल्प किया कि वह कभी किसी भी लड़की से प्यार नहीं करेंगे ना दोस्ती करेंगे। आपस में ही एक दूसरे को प्यार करते है और एक दूसरे के दोस्त है। इसी संकल्प में ही दोनों ने जिंदगी जीना शुरु कर दिया और कभी भी किसी भी लड़की से प्यार नहीं किया।
पर यहां पर भगवान को कुछ और ही मंजूर था। उनके पास ही गर्ल कॉलेज में दो जुड़वा बहने जो कि एक समान दिखती थी। उनकी आपस में मुलाकात हुई और दोनों भाइयों को अब एक समान जोड़ी और मिल गई थी। दोनों दोस्त उस जोड़ी से मिलकर बहुत खुश थे। दोनों बहने इन दोस्तों का प्यार देख इन से भी ज्यादा खुश थी। उनकी दोस्ती अब बढ़ती हुई प्यार का रूप ले चुकी थी और कुछ समय बाद इन दोनों जोड़ियों ने अपने रंगीन सपनों की दुनिया में खोते हुए शादी कर ली।