ई श्रम रजिस्ट्रेशन 2023: (eshram.gov.in) e Shram Card Registration | ई श्रम कार्ड ऑनलाइन अप्लाई, पंजीकरण, लाभ, फॉर्म, डाउनलोड

b l kumawat

E Shram Registration
E Shram Registration

b l kumawat

ई श्रम रजिस्ट्रेशन 2023: (eshram.gov.in) e Shram Card Registration | ई श्रम कार्ड ऑनलाइन अप्लाई, पंजीकरण, लाभ, फॉर्म, डाउनलोड

ई श्रम कार्ड केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक ऐसी सुविधा है, जिस की उपलब्धता के बाद विशेष वर्ग के लोगों को विभिन्न सुविधाएं केंद्र सरकार द्वारा दी जाती है। जिससे मजदूर वर्ग या श्रमिक वर्ग को रोजगार के विभिन्न आयाम मिल सके। तो आज के आर्टिकल में हम आपको ई श्रम रजिस्ट्रेशन 2023 (e Shram Card Registration) के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले है। जिससे आप ई श्रम कार्ड 2023 के बारे पूरी तरह से जान लेंगे और इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।

आज हम आपको ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन, E Shram Card self registration, ई श्रम कार्ड क्या है?, ई श्रम कार्ड के उद्देश्य, ई श्रम कार्ड लाभ, श्रम कार्ड बनाने हेतु पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, ई-श्रम रजिस्ट्रेशन फॉर्म | E Shram Card Form, e shram card Self Registration Online, E Shram Card Self Registration कैसे करे? के बारे में बताएंगे तो हमारा यह आर्टिकल आखिर तक जरूर पढ़े। 

E Shram Card Registration 2023 | ई श्रम रजिस्ट्रेशन

श्रम कार्ड योजना 2023 (Shram Card Yojana) असंगठित श्रमिकों के लिए सचमुच एक बेहद लाभकारी योजना है। जिसकी मदद से श्रमिकों को रोजगार के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं और सरकार की मदद से उनका जीवन यापन काफी आसान हो सकता है। Shram Card बनवाने की एक सरल प्रक्रिया है जिसका पालन करके आप अपना ई श्रम रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रत्येक योग्य व्यक्ति को श्रम कार्ड बनवाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यह रजिस्ट्रेशन व्यक्ति स्वयं भी कर सकता है। तो आइए आपको बताते हैं कि E Shram Card Registration के बारे में। श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा . जिसके बाद कुछ साधारण से सवाल पूछे जाएंगे जिनकी जानकारी देखकर काफी आसानी से योग्य व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। 

ई श्रम कार्ड अपडेट ऑनलाइन

ई-श्रम कार्ड क्या है? | Shram Card Kya Hai

ई-श्रम कार्ड केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक ऐसी योजना है जिसका लाभ सभी राज्यों के सम्मानीय नागरिक उठा सकते हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा यह योजना चलाई गई है जिससे सभी भारतीय मजदूरों को उनके कौशल के आधार पर रोजगार प्रदान किया जाएगा। Shram Card Benefits लेने के लिए योग्य इच्छुक, दिहाड़ी मजदूर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यह रजिस्ट्रेशन eshram.gov.in पर जाकर करवाना होगा। 

आपको बता दें इस योजना का मूल उद्देश्य योजना के अंतर्गत निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक और प्लेटफार्म श्रमिक के साथ ही स्ट्रीट वेंडर, घरेलू श्रमिक, कृषि श्रमिक आदि सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का केंद्रीकृत डेटाबेस का निर्माण करना है। e Shram Portal सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार करने के लिए भी शुरू किया गया है। यह प्रवासी श्रमिकों, निर्माण श्रमिकों, गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों आदि सहित असंगठित श्रमिकों का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है।

जन आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें

E Shram Card Registration 2023

नामई श्रम कार्ड योजना (e Shram Card Yojana)
संचालनकेंद्र सरकार, श्रम व रोजगार विभाग
वर्गश्रमिक वर्ग व स्ट्रीट वेंडर, घरेलू श्रमिक, कृषि श्रमिक आदि
शुरुआत2023
वेबसाइटEshram.gov.in
हेल्प डेस्क नंबर14434
अब तक इश्यू कार्ड 28,87,86,320

ई श्रम कार्ड के उद्देश्य। E Shram Card Uddeshya 

श्रम कार्ड योजना 2023 असंगठित श्रमिकों के लिए सचमुच एक बेहद लाभकारी योजना है जिसके मदद से श्रमिकों को रोजगार के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं और सरकार की मदद से उनका जीवन यापन काफी आसान हो सकता है। केंद्र सरकार की इस बेहद उपयोगी योजना से निर्माण श्रमिक प्रवासी श्रमिक और प्लेटफार्म श्रमिक के साथ ही स्ट्रीट वेंडर घरेलू श्रमिक कृषि श्रमिक सहित सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का केंद्रीकृत डेटाबेस बनाया जाएगा। e Shram Portal सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार करने के उद्देश्य से भी शुरू किया गया है। 

देश में हर व्यक्ति को रोजगार दिलाने या रोजगार में मदद करने के उद्देश्य से यह योजना बेहद लाभकारी है। इसके जरिए सरकार विभिन्न क्षेत्र में श्रमिकों की जानकारी को इकट्ठा करके उनके लिए विभिन्न योजनाएं बनाती है। नहीं इन योजनाओं से लोगों को रोजगार के कई अवसर प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों को अपना रोजगार बढ़ाने और लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलती है। 

  • इसके अलावा पंजीकृत असंगठित कामगारों के संबंध में विभिन्न हितधारकों जैसे मंत्रालयों/विभागों/बोर्डों/एजेंसियों/केंद्र और राज्य सरकारों के संगठनों के साथ उनके द्वारा प्रशासित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के वितरण के लिए एपीआई के माध्यम से जानकारी साझा करना।
  • प्रवासी और निर्माण श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी लाभों की सुवाह्यता।
  • भविष्य में कोविड-19 जैसे किसी भी राष्ट्रीय संकट से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को एक व्यापक डेटाबेस प्रदान करना।

ई श्रम कार्ड लाभ।E shram card benefits 

श्रम कार्ड धारक को केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिल सकता है। श्रम कार्ड योजना 2023 के लाभ इस प्रकार है. 

  • श्रम कार्ड धारक को ₹200000 का दुर्घटना बीमा मिलेगा।
  • सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए लाई जाने वाली किसी भी सुविधा का सीधा लाभ मिल सकेगा।
  • भविष्य में पेंशन की सुविधा मिल सकती है।
  • स्वास्थ्य इलाज में आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • भविष्य में असंगठित श्रमिकों के सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ इस पोर्टल के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।
  • श्रम कार्ड होल्डर कामगार को बच्चों की पढ़ाई में भी आर्थिक सहायता मिलेगी।

आपको बता दें कि श्रम कार्ड योजना के तहत कई योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिल सकता है जिनमें से कुछ योजनाएं इस प्रकार है_ 

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM ShramYogi Maandhan Yojna), स्वरोजगार करने वालों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना (National Pension Yojna), अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना आदि शामिल है। इसलिए इन तमाम योजनाओं का लाभ लेने के लिए सही समय पर श्रम कार्ड  बनवाए और केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाएं। 

श्रम कार्ड बनाने हेतु पात्रता | Shram Card Eligibility

जैसा कि हमने आपको बताया कि श्रम कार्ड विभिन्न असंगठित श्रमिकों को उनके रोजगार में मदद करने और रोजगार के विभिन्न आयाम दिलाने में मदद करता है। लेकिन श्रम कार्ड का लाभ पाने के लिए सबसे जरूरी है कि वह व्यक्ति श्रम कार्ड बनवाने का पात्र होना चाहिए।  ई श्रम कार्ड का लाभ लेने वाला व्यक्ति भारतवासी होना चाहिए। यह श्रम कार्ड बनवाने की पहली पात्रता है इसके बाद कुछ अन्य बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है जैसे कि उसकी आयु सीमा 18 वर्ष से 59 वर्ष होनी चाहिए। 

ईपीएफओ/ईएसआईसी या एनपीएस (सरकार द्वारा वित्त पोषित) का सदस्य नहीं है।

कोई भी कर्मचारी जो गृह आधारित श्रमिक, स्व-नियोजित कार्यकर्ता या असंगठित क्षेत्र में एक दिहाड़ी मजदूर है, जिसमें संगठित क्षेत्र का एक कर्मचारी शामिल है जो ईएसआईसी या ईपीएफओ का सदस्य नहीं है या सरकार नहीं है। कर्मचारी को असंगठित श्रमिक कहा जाता है।

आवश्यक दस्तावेज। Important Documents 

श्रम कार्ड 2023 एक बेहद लाभकारी योजना है। इस योजना का लाभ लेने के लिए इसका रजिस्ट्रेशन कराना होता है। सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि रजिस्ट्रेशन कराने के पहले इस योजना का पात्र होना जरूरी है जिसके लिए सबसे पहली प्राथमिकता आपका भारतीय होना जरूरी है इसके बाद उम्र 18 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कई बार सभी पात्रता होने के बावजूद भी व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन कराने में नाकामयाब होता है क्योंकि जरूरी डॉक्यूमेंट या आवश्यक दस्तावेज के बिना रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाता है और व्यक्ति को उसका श्रमिक कार्ड नहीं मिल पाता है। 

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक विवरण

ई-श्रम रजिस्ट्रेशन फॉर्म | E Shram Card Form 

ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए आपको कुछ आवश्यक और सरल प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस प्रक्रिया से गुजरने के बाद आप आसानी से अपना कार्ड रजिस्टर करवा सकते हैं। कुछ आधारभूत जानकारी की जरूरत आपको इस दौरान लग सकती है यह जानकारी देकर आप अपना श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। उसके लिए सबसे पहले..

  • विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करें। 
  • इसके बाद श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन लिंक को क्लिक करें।
  • इसके बाद सभी जानकारी फॉर्म में भरे जैसे नाम, आयु, शिक्षण एक योग्यता एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका फॉर्म सफलतापूर्वक सम्मिट हो चुका है। आप इस फॉर्म का प्रिंट भी अपने पास निकलवा कर रख सकते हैं।

e Shram Card Registration कैसे करे। 

सबसे पहले आपको श्रम कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in पर लॉग इन करना होगा . इसके बाद आपके सामने इस श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए एक विंडो ओपन होगी जिस पर क्लिक करके आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो कि इस प्रकार है।

  • सामने एक बॉक्स ओपन होगा जिसमें रजिस्ट्रेशन ऑन ई श्रम लिखा होगा इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक विंडो ओपन होगी जिसमें आपकी कुछ आधारभूत जानकारी मांगी जाएगी, जिनमें आधार कार्ड से लिंक आपका मोबाइल नंबर लिखें। 
  • इसके बाद कैप्चा एंटर करें।
  • इसके बाद ईपीएफओ और ईएसआईसी से संबंधित जानकारी हां या ना में भरे।
  • इसके बाद सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
  • OTP दर्ज करने के बाद एक नया विंडो ओपन होगी इसने अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
  • कॅप्टचा कॉड डाले।
  • I agree पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ई श्रम कार्ड फॉर्म (e shram card Form) दिखाई देगा। फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
  • इस प्रकार से आप घर बैठे ई श्रम कार्ड फॉर्म भर सकते है। अथार्त e Shram Card Registration कर सकते है।

E Shram Card Self Registration | ई श्रम रजिस्ट्रेशन 2023

श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन करना एक बेहद सरल प्रक्रिया है आपको बता दें कि यह योजना श्रमिक वर्ग के लोगों के लिए चलाई गई है और इसी बात का ख्याल रखते हुए इसकी इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी काफी सरल बनाई गई है। 

  • इतनी सरल है कि कोई भी श्रमिक पात्र व्यक्ति रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को स्वयं भी कर सकता है। जिसके लिए केवल कुछ स्टेप्स को फॉलो कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। 
  • ई श्रम कार्ड का सेल्फ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से गुजरने के लिए आपको श्रम व रोजगार विभाग की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा इसके बाद चंद जानकारी देकर आप अपना रजिस्ट्रेशन खुद से कर सकते हैं।
  • सेल्फ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जैसी ही है। सेल्फ रजिस्ट्रेशन के लिए भी आप eshram.gov.com पर क्लिक करें। 
  • के बाद एक बॉक्स पर क्लिक करें जिस पर रजिस्ट्रेशन ऑन ई श्रम लिखा होगा। 
  • इसके बाद मांगी हुई जानकारी को देखकर आप फॉर्म सबमिट करें और इस तरीके से आप अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

ये आपके लिए उपयोगी हो सकता है?

श्रम कार्ड हेल्पलाइन।E Shram Card Helpline Number

संपर्क करें_

अवर सचिव (ई-श्रम पोर्टल)

श्रम और रोजगार मंत्रालय

भारत सरकार, जैसलमेर हाउस

मानसिंह रोड. नई दिल्ली-110011, भारत

फोन नंबर: 011-23389928

हमारा हेल्पडेस्क सपोर्ट

14434: (सोमवार से शनिवार सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक और रविवार को सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक)

तक हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, तेलुगु और असमिया भाषाओं में उपलब्ध है।

श्रम कार्ड टोल फ्री नंबर | E Shram Card Toll Free Number

14434 (सोमवार से शनिवार तक)

(पूर्वाह्न 8:00 बजे से अपराह्न 8:00 बजे)

त्वरित शिकायत निवारण के लिए, ई श्रम पोर्टल के शिकायत पृष्ठ पर जाएं।

ईमेल महत्वपूर्ण लिंक: eshramcare-mole@gov.in

FAQ ई श्रम रजिस्ट्रेशन। E Shram Card Registration 2023

Q. योजना का लाभ उठाने के लिए क्या रजिस्ट्रेशन आवश्यक है?

Ans. हां योजना का लाभ उठाने के लिए श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है। अगर कोई भी व्यक्ति जिसने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वह योजना का लाभ नहीं उठा सकता भले ही वह योजना की पात्रता रखता हो।

Que. E Shram Card Registration ऑनलाइन किया जा सकता है?

Ans. श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किया जा सकता है। यह बेहद सरल प्रक्रिया है इसके लिए पात्र व्यक्ति को किसी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होती। मोबाइल या डेस्कटॉप पर घर बैठे श्रम व रोजगार विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

 Que. E shram card बनवाने के लिए क्या पात्रता है?

Ans. श्रम कार्ड का लाभ लेने वाला व्यक्ति भारतवासी होना चाहिए। यह श्रम कार्ड बनवाने की पहली पात्रता है इसके बाद कुछ अन्य बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है जैसे कि उसकी आयु सीमा 18 वर्ष से 59 वर्ष होनी चाहिए। 

Leave a Comment