रक्षा बंधन कब है 2023: राखी का त्यौहार कब मनाया जायेगा | राखी भद्रा एवं शुभ मुहूर्त | Raksha Bandhan Bhadra

b l kumawat

b l kumawat

रक्षा बंधन कब है 2023: राखी का त्यौहार कब मनाया जायेगा | राखी भद्रा एवं शुभ मुहूर्त | Raksha Bandhan Bhadra

Rakhi, Rakshabandhan

रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के बीच एक अटूट प्यार को दर्शाता है। हर साल देशभर में भाई (BROTHER) बहन (SISTER) रक्षाबंधन का इंतजार करते है। दूर दूर से बहने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने भाई के घर आती है। इस बार भी 2023 में रक्षा बंधन को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। लेकिन रक्षाबंधन कब है ? रक्षासूत्र बांधने का सही मुहूर्त क्या है? यह जानना भी बेहद जरूरी है। अगर आप भी यह सभी जरूरी जानकारी लेना चाहते है तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की राखी कब है? Rakshabandhan kab hai? राखी का त्योहार 2023, रक्षा बंधन का मुहूर्त 2023, Raksha Bandhan Bhadra And Time इसके अलावा  रक्षा बंधन कब मनाया जाता है, राखी क्यों बाँधी जाती है जैसी जानकारी के लिए यह आर्टिकल आखिर तक जरूर पढ़ें। 

राखी कब की है | Raksha Bandhan Kab ka Hai 2023

भाई बहन के प्यार का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन को लोग आम बोलचाल में राखी भी बोलते है। इसके साथ ही भाई की कलाई पर बंधे जाने वाले रक्षा सूत्र को भी राखी कहा जाता है। राखी 2023 (Rakhi 2023) भी जल्द ही आने वाली है। इन दिनों सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिर राखी है कब? राखी की एक्जैक्ट सही तारीख क्या है? तो चलिए आपको बता दें कि इस बार 2023 में राखी 30 अगस्त को मनाई जाएगी और बहने भाई की कलाई पर राखी बंधेगी। रक्षा सूत्र (Raksha Sutra) बांधकर बहने भाई से अपनी रक्षा का वचन लेगी। लेकिन इस बार रक्षाबंधन 31 अगस्त को भी मनाया जा रहा है। इसके पीछे सही मुहूर्त ज्यादा समय के लिए नहीं होना बताया जा रहा है। क्या कुछ कारण है इसके पीछे ? क्या वास्तविक कारण है? आइए आगे आपको बताते है। 

राखी का त्यौहार 2023 

रक्षा बंधन का त्योहार हर साल देश में बड़ी धूम और स्नेह के साथ मनाया जाता है। इस साल भी लोग अपनी बहनों से अपनी कलाई पर रक्षा सूत्र बंधवा के उनकी रक्षा का वचन अपनी बहनों को देंगे। इसी दिन बहन अपने भाई के घर जाकर उसे तिलक लगा कर राखी बांधती है और उसका मुंह मीठा करती है। इसके साथ ही आपको बता दें कि भारतीय घरों में लड़कियां अपने भाई के साथ ही उसके पूरे परिवार यानी की भाभी, भतीजौ को भी राखी बांधती है। इस दिन पूरे घर में काफी अच्छा माहौल घरों में होता है क्योंकि शादीशुदा बहने भी अपने भाई के घर कई खुशियां लेकर आती है और हंसी खुशी के साथ भाई बहन इस दिन रहते है। इस बार 30 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया जायेगा। 

राखी भद्रा एवं रक्षा बंधन मुहूर्त 2023 | Raksha Bandhan Bhadra

आने वाले दिनों में हम देश भर में कई त्योहार मनाने वाले है। त्योहारों की धरती भारत में हर त्योहार केवल धूमधाम से नहीं मानी मनाया जाता बल्कि हर त्योहार के पीछे एक विशेष तिथि, उसकी वजह और सदियों पुरानी चली आ रही रीत होती है। जिसके अनुसार ही त्योहार  (Festival) मनाए जाते है। कोई भी त्योहार में पूजा का सही मुहूर्त काफी मायने रखता है और इसे जानना भी जरूरी है। रक्षा बंधन 2023 के लिए सही मुहूर्त क्या यह जानते है। इस बार रक्षा बंधन 30 अगस्त (30th August) को मनाया जाएगा। लेकिन कहा जाता है कि भद्र काल (Raksha Bandhan Bhadra) में राखी नहीं बांधी जाती इसलिए भद्र काल (Bhadra Kaal) दिन भर होने के कारण राखी बांधने का समय काफी कम रहने वाला है। 

बताया जा रहा है कि 30 अगस्त को सुबह 7 बजे से रात को 9 बजे तक भद्र काल होने के कारण सुबह 7 बजे के पहले और रात को 9 बजे के बाद रक्षा बंधन का सही मुहूर्त है और इसी समय में बहने भाई को राखी बांध सकती है। 

रक्षा बंधन कब मनाया जाता है?

रक्षाबंधन के दिन रक्षा सूत्र भाई की कलाई पर बांधा जाता है। हर साल श्रावण मास (Shrawan Maas) की पूर्णिमा को यह त्योहार मनाया जाता है। क्योंकि रक्षाबंधन हिंदी कैलेंडर (Hindi calendar)  की तिथि के अनुसार मनाया जाता है इसलिए अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार हर साल राखी की तारीख अलग अलग होती है। इस बार अधिक मास यानी कि एक महीना ज्यादा होने के कारण रक्षा बंधन की तारीख भी आगे बढ़ गई। यही कारण है इस बार श्रावण मास की पूर्णिमा (Shrawan Maas Purnima) अंग्रेजी के अगस्त माह के आखिर में है। इसलिए 30 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा पर पूरे देश में बड़े ही स्नेह के साथ मनाया जायेगा। 

राखी क्यों बाँधी जाती है ?

रक्षा बंधन यानी एक ऐसा बंधन जो आपके सामने वाले की रक्षा के लिए बंधे रखता है। रक्षाबंधन पर बंधे जाने वाला सूत्र भी ऐसी ही रक्षा का प्रतीक है। वैसे तो राखी बहन अपने भाई की कलाई पर बांध कर उससे रक्षा का वचन लेती है। लेकिन आजकल लोग कई मॉडर्न तरीके (Modern Trends) से भी राखी अपनी बहन, दोस्त या अन्य घर के सदस्य को बांधने लगे है। चुकी राखी रक्षा (Safety) का प्रतीक है इसलिए जिस रिश्ते में लोग काफी सुरक्षित और हमेशा साथ निभाने वाला या रक्षा का भाव रखते है। उन्हें राखी बांध देते है। 

लेकिन बात पुरानी रीत की करें तो कई कहानियां रक्षा बंधन को लेकर भी कही जाती है।  आइए आपको बताते है। ऐसा कहा जाता है कि राजा बलि (Raja Bali) विष्णु जी का परम भक्त था उसकी भक्ति से खुश होकर विष्णुजी खुद उसके महल की रक्षा के लिए वहीं रहने लगे जिसके बाद विष्णु (Lord Vishnu)  के बैकुंठ (Baikunth) में न रहने से लक्ष्मीजी परेशान रहने लगी तभी नारदजी ने लक्ष्मीजी को एक उपाय बताया और लक्ष्मीजी (Goddess Laxmi) ने राजा बली को राखी बांध अपना भाई बनाया। जिसके बाद अपने पति को अपने साथ ले आईं। उस दिन श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि थी। तभी से यह रक्षा बंधन का त्योहार प्रचलन में हैं।

Raksha Bandhan Bhadra 2023

इसके अलावा कहा जाता है कि अपनी बुआ के पुत्र शिशुपाल के 100 अपराध पूरे होने के बाद जब श्री कृष्ण उसे मारने के लिए शिशुपाल के साथ युद्ध कर रहे थे तो उस दौरान श्री कृष्ण की तर्जनी उंगली कट जाने के कारण उससे खून बहने लगा। तब द्रौपदी (Draupadi) ने अपनी साड़ी के पल्लू का टुकड़ा फाड़कर भगवान कृष्ण (Shri Krishna) के हाथ पर बांध दिया था। उस समय ही श्री कृष्ण ने द्रौपदी की रक्षा करने का वचन दिया। वहीं जब भरी सभा में द्रोपदी का चीर हरण किया जा रहा था तब उन्होंने माधव यानी कि कृष्ण भगवान को अपनी रक्षा के लिए याद किया और भगवान कृष्ण ने स्वयं द्रोपदी की रक्षा की थी। तभी से हर बहन भाई को रक्षा सूत्र बांधकर अपने भाई से सदा अपनी रक्षा करने का वचन लेती है। 

FAQ Raksha Bandhan Bhadra 2023

Q. रक्षा बंधन कब है?

Ans. 2023 में रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा।

Que. 2023 में राखी बांधने के मुहूर्त क्या है?

Ans. 2023 में राखी बांधने के मुहूर्त सुबह 7 बजे के पहले और रात को 9 बजे के बाद का है। इस बीच भद्र काल होने के कारण राखी नहीं बांधी जायेगी।

Que. रक्षाबंधन कब मनाया जाता है? 

Ans. रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा को बड़े ही स्नेह के साथ मनाया जाता है।

Leave a Comment