अच्छे दोस्त कि पहचान कैसे करें ?

By | September 28, 2020

 दोस्तों एक व्यक्ति  एक से अधिक व्यक्तियों को  अपने  स्वभावव मनोभावों  का समीक्षाकरण  हेतु चुनता है | वह समूह  या एक व्यक्ति हमारा दोस्त बन जाता है | अब वो व्यक्ति कैसे चुने जो आपको आपके अनुसार सही बोट कर सके !  सही दोस्त का चुनाव कठिन  तो है, परंतु कुछ बातों पर गौर किया जाए तो आसान हो जाता है |कुछ बातें जो मदद करेगी !

Friendship

                                                       best friends

1 आपकी बात पर कितना विश्वास है।

जिस व्यक्ति को अपना दोस्त बनाना है, उसको आपकी बात परविश्वास तुरंत हो रहा है, या मन में कुछ शंका है | अगर तुरंत विश्वास करता है, तो वह  दिल से सोच रहाहै, दिमाग से नहीं।

2  समय पर मिलना

जहां आपको दोस्त की जरूरत महसूस हो तो वह आने में फूरूतीदिखा रहा है, या कुछ बहाने बना रहा है | यहां पर निर्णय इतना सहज नहीं होगा। क्योंकि जिस  वक्त आपको उसकी जरूरत है, उसी समय उसे भी कोई जरूरी काम हो सकता है | इस जगह पर आपका कारण जानना बहुत जरूरी है | जरूरी नहीं हर क्षण वह तैयार  रह पाए जिसे आप व्यस्त हैं, वो भी हो सकता है |

3  स्वभाव से लगाव

आप से व आपके परिवार से मिलता जुलता हो। परिवार के सदस्यों को  उसके स्वभाव से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।  क्योंकि  स्वभाव आपस में किए गए वार्तालाप व निर्णय को सही तरह से पहचानने में मदद करता है |

4 धोखे की प्रवृत्ति वाला नहीं होना चाहिए

इसका निर्णय सबसे कठिन है। उसके मन में आपके प्रति क्या चल रहा है।ये जानना बहुत मुश्किल है | इससे जाने के लिए आपको छोटी से छोटी बात पर उसके  रिएक्शन को देखना होगा। हो सकता है आपकी कही बात पर  वह रुक कर के कुछ प्रतिक्रिया दे या ना दे। यहां पर आपको समीक्षा की जरूरत है।

क्योंकि दोस्त  धोखा अधिकतर जब देता है, तब आप उसको इग्नोर करते हैं | या आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व उसको अपने प्रभाव से ज्यादा बड़ा लगने लग जाता है | अगर आप बारीकियों का ध्यान रखें और मिलकर काम करें। तो दोस्त जीवन भर साथ निभा सकता है| आपके बीचदोस्ती हमेशा निस्वार्थ होनी चाहिए |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *