

Holi Poem in Hindi: भारत में होली 8 मार्च 2023 को मनाया जा रहा है। होली खुशी और समृद्धि का त्यौहार है I होली का इंतजार हम लोग साल भर करते हैं क्योंकि होली के दिन हम सभी लोग एक-दूसरे से गले मिलकर अपने गिले-शिकवे को दूर करते हैं I आज इस आर्टिकल में हम आपको होली पर आधारित बेहतरीन कविता शेयर करेंगे जो आपके दिल को छू लेगा I होली की कविताएँ बच्चे अपने विद्यालय कॉलेज आदि में प्रयोग कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए बेहतरीन Holi Par Kavita लेकर आए है। इसी के साथ आप Holi Poems in Hindi होली पर कविताएं अपनों के साथ साझा कर सकते हैं।
Holi Poem in Hindi 2023
आर्टिकल का प्रकार | होली पर कविता |
आर्टिकल का नाम | Holi Poem in Hindi |
साल | 2023 |
होली कब मनाया जाएगा | 8 मार्च 2023 को |
कहां मनाया जाएगा | भारत में |
कौन सा धर्म के लोग मनाते हैं | हिंदू धर्म के |
होलिका दहन | 6 मार्च 2023 सोमवार (राजस्थान में) |
होली (धुलण्डी) | 7 मार्च 2023 मंगलवार (राजस्थान में) |
होलिका दहन | 7 मार्च 2023 मंगलवार (पूर्वी भारत) |
होली (धुलण्डी) | 8 मार्च 2023 बुधवार (पूर्वी भारत) |
Poem on Holi in Hindi
रंगों का त्योहार है होली
खुशियों की बौछार है होली
लाल गुलाबी पीले देखो
रंग सभी रंगीले देखों
पिचकारी भर-भर ले आते
इक दूजे पर सभी चलाते
होली पर अब ऐसा हाल
हर चेहरे पर आज गुलाल
आओ यारो इसी बहाने
दुश्मन को भी चलो मनाने
आओ मिलकर खेलें होली
सब एक दूजे के संग
खाओ गुजिया पी लो भांग
हर घर महके खुशियों की तरंग
हर गलियों में बाजे ढोल
और संग बाजे मृदंग
Happy Holi 2023 | सीधे लिंक |
होली का आध्यात्मिक, सांस्कृतिक महत्व | यहाँ पढ़ें |
होलिका दहन का समय | यहाँ पढ़ें |
होली क्यों मनाई जाती है? | यहाँ पढ़ें |
होली पर निबंध हिंदी में | यहाँ पढ़ें |
होली गीत लिरिक्स इन हिंदी | यहाँ पढ़ें |
होली पर कविता शायरी
हिमांशु-शानू हो हर अंग खेलें
सब लाल, पीले रंगों के संग
हर गली में मचा दें हम सब
आज रंगों की हुडदंग
दे दो नफरत की होलिका में
आहूति रंगों से लगा दो हर माथे पर
भभूती नफरत के सब मिटा दो रंग
प्यार को जगा कर नई उमंग
खेलो सब संग प्यार के रंग
आओ मिलकर खेलो सब संग
सबको मिलकर भांग पिलाएं
पी कर कोई हसंता जाए
कोई देर तक हुडदंग मचाए
खेलों सब खुशियों के संग
आओ मिलकर खेलें होली
सब एक दूजे के संग!!!
Happy Holi 2023 | सीधे लिंक |
हैप्पी होली पर सुविचार | यहाँ पढ़ें |
होली की शुभकामनाएं हिंदी में | यहाँ पढ़ें |
राधा कृष्ण होली कोट्स हिंदी में | यहाँ पढ़ें |
परिवार के लिए होली की हार्दिक शुभकामनाएं सन्देश | यहाँ पढ़ें |
होली की शायरी | यहाँ पढ़ें |
होली पर कविता हिंदी में | यहाँ पढ़ें |
होली पर कविताएं | Holi par Kavita
होली का त्योहार आया
खुशियों की सौगात लाया,
रंगो की उड़ान लाया।
होली का त्यौहार आया
प्यार की गंगा संग में लाया,
सबके मन को भाया।
होली का त्योहार आया
चंग और थाप की टोली लाया,
गीत मल्हार को संग में लाया।
होली का त्योहार आया
एक दूजे को रंग में रंगने आया,
सब के साथ घुल मिलने को आया।
होली का त्योहार आया
ग्रीष्म ऋतु को संग में लाया,
रंगो और उमंगो की पहचान लाया।
Hindi Poems on Holi
डगर डगर गांव शहर उड़े रे उड़े गुलाल उड़े
चंग, ढोल और थाप चहु और सुने रे सुने,
होली आयी रे, आयी होली आयी।
गीतों की राग मन बहलाये रे बहलायें
रंग ऐसे उड़े, मन से मन मिले रे मिले,
होली आयी रे, आयी होली आयी।
बच्चे, बूढ़े सब में मस्ती की उमंग उठे रे उठे
अपनों संग कितने दिनों बाद मिले रे मिले,
होली आयी रे, आयी होली आयी।
सुबह शाम ऐसे बीते रे बीते
रंग बिरंगे रंगों में दिन बीते रे बीते,
होली आयी रे, आयी होली आयी
संध्या होते ही ढप और चंग बाजे रे बाजे
चटपटी मिठाइयों का स्वाद आया रे आया,
होली आयी रे, आयी होली आयी।
जात-पात के सब बैर मिटे रे मिटे
शत्रुओ के हाथ मित्रता को बढ़े रे बढ़े,
होली आयी रे, आयी होली आयी।
Holi Par Kavita in Hindi
हिन्दुस्तान का कवि
कितना आसान है
दुश्मनी को भुलाना
बस दुश्मन को घेरना
और उसे रंग है लगाना…!
अच्छा हुआ दोस्त जो तूने
होली पर रंग लगा कर हंसा दिया
वरना अपने चेहरे का रंग तो
महंगाई ने कब का उड़ा दिया
मेरे रंग तुम्हारा चेहरा
होली के दिन बिठाना पहरा
दिल तुम्हारा पास है मेरे
अब बचाना अपना चेहरा
अलग-अलग धर्मों के फ्लेग्स ने होली मनाई,
एक-दूसरे को खूब रंगा
बाद में सबने देखा तो पता चला
उनमें से हर एक बन चुका था तिरंगा
आपको रंगों से एलर्जी है
चलिए आपको रंग नहीं लगाएंगे
मगर साथ तो बैठिएगा
रंगीन बातों से ही होली मनाएंगे
होली पर कविता हिंदी में
आज हमें तुमको रंग लगाना है
होली आज मनाना है।
इनकार मत करो
रंगों को तुम स्वीकार करो
आज रंगो से तुम्हें नहलाना है
होली आज मनाना है।
भर के पिचकारी जो मारी
भीगा सारा अंग अंग भीगी साड़ी
तुम्हे अपने ही रंग में रंगवाना है
होली आज मनाना है।
रंग गुलाल तो बहाना है
दूरियाँ सारी दिलों की मिटाना है
तो कैसा ये शरमाना है
होली आज मनाना है।
होली पर कविता शायरी | Holi Par Kavita Shayari
बस रंग नहीं होते होली में
होती हैं बहुत सी बातें,
कुछ यादें बचपन यौवन की
कुछ रंग बिरंगी रातें।
होली के इस शुभ अवसर पर
खुद से ये वादा तुम कर लो ,
कर के उदासी दूर किसी की
खुशियों के तुम रंग भर दो।
होली त्यौहार है खुशियों का
बांटो सब में तुम प्यार,
रंग दो अपने रंग में सबको
करलो अपना ये संसार।
होली आयी उड़े गुलाल, रंग हरा, पीला और लाल,
मस्ती है सबके सिर पे छाई, रंग देंगे हम सबके गाल
जात-पात न देखते हैं, होली के ये रंग
मिल कर सब खेलते हैं, इक दूजे के संग
मस्ती सबके सिर पर छा जाती
फिर मिलकर सब मचाते हुडदंग।
खेल रहे सब मिल कर होली
है रंगों की बौछार
प्यार मोहब्बत बाँट रहे सब
मना के ये त्यौहार।
बिना भेद के रंग लगाना, होली की है रीत
बैर मिटा कर सारे तुम दिल में बस रखना प्रीत।
भूल के सारे शिकवे गिले, तुम सब को रंग लगाओ,
प्यार मोहब्बत से मिलजुल कर, होली इस बार मनाओ।
पकवान बने हैं मीठे-मीठे, चारों ओर ही उड़े गुलाल,
दुश्मन भी दोस्त बनते हैं देखो, होली में होता बड़ा कमाल।
रंगों का जो भेद भुला दे, सबमें भर देता है प्यार,
दुश्मन भी लग जाते गले, ऐसा है होली का त्यौहार।
जली होलिका बच गए प्रहलाद
होली की फिर हुयी शुरुआत,
सच्चाई की जीत हुयी
जीते हैं भक्ति के जज़्बात।
न जीत का है, न हार का है,
होली का त्यौहार तो बस प्यार का है।
होली का तुम लेकर बहाना, सबको खूब रंग लगाना,
भूल के सारे शिकवे गिले, सबको अपने गले लगाना।
होली रंगों का त्यौहार है
जिसमें होती रंगों की बौछार है,
कोई साधारण सी ये रीत नहीं
इसमें बसा राधा कृष्ण का प्यार है।
कुछ और नहीं है बस रंगों की बहार है होली,
प्यार मोहब्बत भाई-चारे का
सबसे बड़ा त्यौहार है होली,
बना दे दोस्त ये दुश्मन को
बोले फिर वो भी प्यार की बोली,
दिलों में अपनापन जगाता
नए रिश्तों का इजहार है होली
कुछ और नहीं है बस रंगों की बहार है होली
Poem on Holi in Hindi
होली है भाई होली है
मौज मस्ती की होली है
रंगो से भरा ये त्यौहार
बच्चो की टोली रंग लगाने आयी है
बुरा ना मानो होली है
होली है भाई होली है
एक दूसरे हो रंग लगाओ
मन की कड़वाहट को छोड़ो
सब मिल के खुशियां मनाओ
अपनी परंपरा कभी न छोड़ो
बुरा ना मानो होली है
होली है भाई होली है
होलिका दहन का मतलब समझो
हिरणकश्यप के दंभ को तोड़ो
भक्त प्रह्लाद को रखना याद
कभी न छोड़ना सच का साथ
बुरा ना मानो होली है
होली है भाई होली
होली पर कविताएं
बड़े प्यार से अम्मा बोली।
खूब मनाओ भैया होली।।
नहीं करेंगे कभी कुसंग।
डालो सभी परस्पर रंग।।
एक वर्ष में होली आई।
जी भर खेलो खाओ मिठाई।।
ध्यान लगाकर सुनो-पढ़ो।
नए-नए सोपान चढ़ो।।
बच्चे शोर मचाए होली।
उछले-कूदें खेलें होली।।
बड़े प्यार से अम्मा बोली।
खूब मनाओ भैया होली।
Hindi Poems on Holi
होली है आई आज तेरे द्वार,
मिल जायेंगे सखिया सहेली और पुराने यार,
शोर से मोहल्ला सराबोर है,
होली गीत के ही बजते ढ़ोल है,
कोई बजाये ढ़ोल कोई मंजीरे,
कोई गुलाल हाथ में,
कोई भरे पिचकारी,
कोई झूमे भंग के नशे में,
कोई फाग के गीतों में,
दिल से दिल मिल जाए,
कोयल यही मल्हार गाए,
रंग रंगीला है यह त्योहार,
सज जाए यादें जब मिल जाए यार,
होली पर कविता हिंदी में
होली का त्यौहार आया,
खुशियों की सौगात लाया,
रंगों की उड़ान लाया।
होली का त्यौहार आया,
प्यार की गंगा संग में लाया,
सबके मन को भाया।
होली का त्यौहार आया
चंग और थाप की टोली लाया,
गीत मल्हार को संग में लाया।
होली का त्यौहार आया,
एक दूजे को रंग में रंगने को आया,
सब के साथ घुल मिलने को आया।
होली का त्योहार, … , आया
एक दूजे को रंग में रंगने को आया,
सब के साथ घुल मिलने को आया।
होली का त्योहार आया,
ग्रीष्म ऋतू को संग में लाया,
रंगों और उमंगों की पहचान लाया
होली पर कविता हिंदी में | Holi par Kavita
बसंत की शोभा बढ़ाने,
देखो बच्चों आई होली।
रंगों की बौछार के संग,
खुशियों के दिन लाई होली,
होली आई, होली आई।
सर्दी में जो ठिठुर रहे थे,
खेल रहे है पानी, में
ठंड को दूर भगाने,
रूठे अपनों को मनाने,
देखो सभी होली आई।
दौड़ रहे है, भाग रहे है,
सबको खुशी के रंग में रंग रहे है,
रंगों की बहार लिए,
सभी के संग मुस्कुराए
होली आई, होली आई।,
Holi Par Kavita in Hindi
तुमको रंग लगाना है,
होली आज मनाना है।
प्रतिकार करो इनकार करो,
पर रगों को स्वीकार करो।
रगों से तुम्हें नहलाना है,
होली आज मनाना है।
भर पिचकारी बौछार जो, ,
भीगी चुनरी भीगी साड़ी।
अपने ही रंग में रंगवाना है,
होली आज मनाना है।
अबीर गुलाल तो बहाना है,
दूरियाँ दिलों की मिटाना है।
तो कैसा ये शरमाना है,
होली आज मनाना है
Holi kavita in Hindi
बुराइयों को छोड़ जाना,
अच्छाइयों को अपना जाना,
खुशियों को बांट जाना,
होली के रंग में रंग जाना।
रूठे हुए को मना जाना,
बिछड़े हुए को मिला जाना,
दुखों को, को बांट जाना,
होली के रंग में रंग जाना।
पकवानों को साथ लाना,
गरीबोँ को साथ खिलाना,
तोहफे को बांट जाना,
होली के रंग में रंग जाना।
दुआओं को साथ लाना,
आशीर्वादों को समेट जाना,
हर किसी को गले लगाना,
होली के रंग में रंग जाना।,
होली पर कविता इन हिंदी
मारो सब मिलकर पिचकारी
लाल गुलाल सबको रंगाए
सबका मन प्रफुल्लित हो जाए
बच्चे खेल खूब रंगों से
मारो पिचकारी दूर से
रंग बिरंगी होली ये
देखो कैसे खेले सब
कोई दूर भागता है
दूसरा पकड़कर लाता है
हसी मजाक का त्योहार ये
रंगो से सजी ये होली
हर गीले सिकवे मिटाता है
जीवन में रंग भरता है
खूब लाला पीले हो जाओ सारे
कुछ देर ही सही हर गम भुलाओ सारे
रंगो की शक्ति की पहचान
सबको याद दिलाओ प्यारे
घर घर का त्योहार है होली
रंगों का त्योहार है होली
रंगों का खजाना है होली
मिलकर मारो सारे पिचकारी।
FAQ’s Holi Poem in Hindi
Q. 2023 में होली कब है?
Ans. 2023 में होली 8 मार्च को हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा I
Q. होली क्यों मनाई जाती है ?
Ans. होली का त्यौहार हिंदू धार्मिक ग्रंथों में हिरण्यकश्यप भक्त प्रहलाद और होलिका दहन की कथा पर आधारित है। होलिका दहन से भक्त प्रहलाद बच गए थे। इसका तात्पर्य है की बुराई पर हमेशा अच्छाई राज करती है। अधर्म पर हमेशा धर्मराज करता है। कभी भी धर्म-अधर्म से नहीं झुक सकता। इसी कथा को मानते हुए होली का त्यौहार मनाया जाता है।
Q. होली को और किस नाम से जाना जाता है?
Ans. होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है। कुछ जगह इसे धुलेड़ी या धुलेंडी, धुरखेल, धुरड्डी, धूलिवंदन और चैत बदी भी कहा जाता