
जानिए विंग्स कमांडर विजय कुमार कार्णिक का जीवन परिचय अवार्ड्स, मैडल तथा नेटवर्थ और फैमस होने की कहानी
दरअसल हाल ही में एक मूवी रिलीज हुई है और इस मूवी का नाम है “भुज” (BHUJ) और इस मूवी में मुख्य किरदार निभा रहे हैं अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devagan)। भुज फिल्म में अजय देवगन ने स्क्वाड्रन लीडर “विजय कुमार कार्णिक” (Vijay Kumar Karnik )का किरदार निभाया है। विजय कुमार कार्णिक ने सन 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपनी अद्वितीय वीरता का परिचय दिया था। सन 1971 के युद्ध में पाकिस्तान द्वारा भारतीय एयरफोर्स बेस पर तकरीबन 14 दिनों तक लगातार बमबारी की गई थी। इस मौत के काउंटडाउन को पाक की तरफ से चंगेज खान ऑपरेट कर रहा था। परंतु भारत के जांबाज विजय कुमार कार्णिक ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए कैसे इस मिशन को नाकाम किया क्या किया था? आखिर विजय कुमार कार्निक ने ऐसा क्या किया था जो आज इन पर फिल्म बन रही है? इनके संपूर्ण जीवन परिचय को आज हम इस लेख में शामिल कर रहे हैं। आशा करते हैं सभी पाठकों को इस लेख को पढ़ते हुए हमारे भारत के जांबाज सिपाहियों पर गर्व होगा और सीना चौड़ा हो जाएगा। आइए जानते हैं विजय कुमार का जीवन परिचय विजय कुमार कार्णिक बायोग्राफी।
विजय कुमार कार्णिक बायोग्राफी | Biography of Vijay Kumar Karnik
विजय कुमार की जीवन परिचय को हम सारणी बंद कर रहे हैं। जो पाठकों के लिए पढ़ना और समझना बहुत सरल हो जाएगा:-
पूरा नाम | विजय कुमार कार्निक |
जन्म दिनांक | 6 नवंबर साल 1939 |
उम्र | 82 साल |
जन्म स्थान | नागपुर, महाराष्ट्र |
कद | 6 फुट |
वर्तमान शहर | नागपुर |
प्रोफेशन | रिटायर्ड इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर |
आर्मी ट्रेनिंग | एनडीए, खड़कवासला, पुणे |
इंडियन एयर फोर्स में सेवा | 26 मई 1962 से 14 अक्टूबर 1986 तक |
ऑफिसर रैंक | विंग कमांडर |
शौक | गोल्फ खेलना, किताबें पढ़ना |
फेमस होने का कारण | 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध |
राशि | स्कार्पियो |
चेस्ट | 44 इंच |
बाईसेप्स | 14 इंच |
विजय कुमार कार्णिक जन्म तथा शिक्षा | Vijay Kumar Karnik Birth and Education)
विजय कुमार जैसे जांबाज और बहादुर सिपाहियों पर भारत सदैव गर्व करता आया है और हमेशा करता रहेगा। विजय कुमार कार्णिक का जन्म महाराष्ट्र राज्य के नागपुर शहर में महाराष्ट्रियन चंद्रसेनिया कायस्थ प्रभु (CKP) समुदाय में हुआ।कुमार कार्णिक ने स्कूल की पढ़ाई नागपुर शहर से की और कॉलेज की पढ़ाई नागपुर यूनिवर्सिटी से की। विजय कुमार ने नागपुर यूनिवर्सिटी से साइंस बैचलर डिग्री प्राप्त की और इन्हें भारतीय एयरफोर्स में अधिक रूचि होने के कारण इनका सपना पूरा हुआ और भारतीय एयरफोर्स में इन्होंने जॉइनिंग ली।
विजय कुमार कार्णिक बायोग्राफी तथा करियर | Career of Vijay Kumar Karnik
विजय कुमार ने 12 मई 1962 में एयर फोर्स जॉइन की। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भुज में एक स्क्वाड्रन लीडर के रूप में काम किया। विजय कुमार स्वभाव से बहुत बहादुर थे। उन्होंने सन 1962 में हुए भारत और चाइना युद्ध तथा 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में बहादुरी तथा सक्रियता के साथ भाग लिया। विजय कुमार कार्णिक 1965 और 1971 के युद्ध में किए गए प्रदर्शन के कारण आज भारतवर्ष में जाने जाते हैं। इनके द्वारा किए गए कारनामा को आप सुनकर दंग रह जाएंगे। सन 1967 में विजय कुमार को 6 स्क्वायरफीट में तैनात किया गया।इसके बाद साल 1985 में 1 अक्टूबर को विजय कुमार कार्णिक को विंग कमांडर के पद पर प्रमोशन दिया गया। इन्होंने अपने सर्विस काल में कभी भी मायूसी को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और बहादुरी के साथ सभी युद्धों में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए साल 1986 में 14 अक्टूबर के दिन विजय कुमार कार्णिक अपने पद से रिटायर हो गए।
विजय कुमार कार्णिक फैमिली संबंधी विवरण | Vijay Kumar Karnik Family
पिता का नाम | श्रीनिवास कार्णिक |
माता का नाम | ताराबाई कार्णिक |
भाई | विनोद, लक्ष्मण एवं अजय |
बहन | वसंती |
पत्नी | उषा कार्णिक |
बेटी | शलाका कार्णिक |
बेटा | परेश कार्णिक |
1971 में विजय कार्णिक की युद्ध कहानी | War Story of Vijay Karnik in 1971
सन 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ। इस युद्ध को बांग्लादेश मुक्ति युद्ध भी कहा जाता है। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे इस युद्ध में एयरफोर्स की संपूर्ण कमांड विजय कुमार कार्णिक संभाल रहे थे। भारत पाकिस्तान का युद्ध जो कि साल 1971 में 3 दिसंबर के दिन चालू हुआ था, जो 1971 में ही 16 दिसंबर के दिन बंद हुआ। पाकिस्तान की तरफ से एयरफोर्स की संपूर्ण जिम्मेदारी चंगेज खान की थी। पाकिस्तान ने भुज एयरबेस पर लगातार कई दिनों तक हवाई हमले किए। पाकिस्तान द्वारा भुज पर किए जा रहे एयर अटैक के चलते भारतीय विमानों को उड़ान भरने में काफी दिक्कत हो रही थी। इसी समय माधवपुर गांव की महिलाओं ने इंडियन एयर फोर्स के एयरवेज की मरम्मत करने में काफी सहायता की। माधवपुर भुज के नजदीक ही था। इसीलिए माधवपुर की तकरीबन 300 महिलाओं ने 72 घंटे की कड़ी मेहनत से इंडियन एयर फोर्स के एयरवेज की मरम्मत कर दी। जिसके चलते भारतीय एयर फोर्स के विमान आसानी से उड़ान भरने लगे।
उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा माधवपुर की 300 महिलाओं को “झांसी की रानी” कहकर संबोधित किया और उन्हें उत्साहवर्धन करने हेतु प्रमाण पत्र के साथ प्रत्येक महिला को साथ ₹50000 का इनाम दिया गया।
विजय कुमार कार्णिक बायोग्राफी एवं फिल्म भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया | Bhuj The Pride of India
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने “भुज” द प्राइड ऑफ इंडिया फिल्म बनाकर भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। तथा सन 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में भुज एयर फोर्स एयरवेज को कैसे 300 महिलाओं ने 72 घंटे में मरमत की ? कैसे विजय कुमार कर्णिक ने इस युद्ध को अंजाम दिया? इन सभी पहलुओं को इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। आप इस फिल्म को देखकर गर्व के साथ कहेंगे कि मेरा भारत और मेरे भारत की महिला तथा पुरुष कभी भी भारतीय सेना का साथ नहीं छोड़ते। तथा उनकी मदद करने हेतु अपनी जान की भी बाजी लगा देते हैं।
भुज द प्राइड ऑफ इंडिया फिल्म का ट्रेलर 12 जुलाई साल 2021 में लॉन्च हुआ और यह फिल्म 13 अगस्त 2021 को रिलीज हो चुकी है। आप इसे जरूर देखिएगा।
विजय कुमार कार्णिक अवार्ड्स एवं मेडल्स | Vijay Kumar Karnik Awards and Medals
सन 1971 के युद्ध में विजय कुमार की जाबाजी को देखते हुए भारत सरकार ने इन्हें सम्मान दिया। क्योंकि विजय कुमार कार्णिक ने 1971 के युद्ध में एयरफील्ड ऑपरेशन के खत्म होने के बाद आर्मी अधिकारीयों एवं सैनिकों को फ्लाइट में बैठकर सुरक्षित लैंड कराया था। विजय कुमार कार्णिक को वायु सेना मैडल सन 1972 में प्रदान किया गया।
विजय कुमार कार्णिक बायोग्राफी तथा नेटवर्थ | Net Worth of Vijay Kumar Karnik
विजय कुमार कार्णिक की संपत्ति की अगर हम बात करें तो 2019 के डाटा अनुसार इनकी नेटवर्क ₹ 60 लाख प्रति वर्ष है। विजय कुमार कार्मिक अब रिटायर हो चुके हैं। इन्हें पेंशन के तौर पर तकरीबन 35 से ₹40000 मिलते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | Frequently Asked Questions
Q. विजय कुमार कार्णिक कौन थे?
Ans. विजय कुमार कार्णिक इंडियन एयर फोर्स के जांबाज ऑफिसर थे।
Q. विजय कुमार कार्णिक कितने साल के हो चुके हैं?
Ans. विजय कुमार कारण एक 82 साल के हो चुके हैं।
Q. विजय कुमार कार्णिक क्यों प्रसिद्ध है?
Ans. विजय कुमार कार्निक ने सन 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध में इंडियन एयर फोर्स में रहते हुए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपने साथियों को जीवित वापस लेकर आने में कामयाब हुए थे।
Q. विजय कुमार कार्णिक ने एयरफोर्स कब ज्वाइन की?
Ans. विजय कुमार कार्णिक ने एयरफोर्स 12 मई सन 1962 में ज्वाइन की थी।
Q. भुज फिल्म कब रिलीज होगी?
Ans. भुज फिल्म 13 अगस्त 2021 को रिलीज हो चुकी है।
कितने अच्छे आर्टिकल्स और हैं आपके लिए यहाँ क्लिक करे
Way to Success | कौन से बच्चे बनते हैं बड़े होकर सफल, अमीर, और भारत रत्न के हक़दार
Sharp Mind | स्वामी विवेकानंद जी ने बताएं दिमाग को तेज करने के 4 अचूक मंत्र