नीम करोली बाबा मंत्र | इच्छापूर्ति मंत्र एवं विनय चालीसा | Neem Karoli Baba Mantra | Vinay Chalisa PDF in Hindi

b l kumawat

Neem Karoli Baba mantra
Neem Karoli Baba mantra

b l kumawat

नीम करोली बाबा मंत्र | इच्छापूर्ति मंत्र एवं विनय चालीसा | Neem Karoli Baba Mantra | Vinay Chalisa PDF in Hindi

Neem Karoli Baba

Neem Karoli Baba Mantra:- नीम करोली बाबा के प्रति उनके भक्तों की अपार श्रद्धा है Neem Karoli Baba ने अपने भक्तों का जीवन सरल बनाने के लिए कई मंत्र भी दिए हैं। कई मंत्र इच्छापूर्ति के लिए तो कई मंत्र चिंता से मुक्ति के लिए भी है। इसके साथ ही एक विशेष मंत्र करने से भक्तों को बाबा का आशीर्वाद मिलता है और वह बाबा की कृपा के पात्र बनते हैं तो आइए आज हम आपको ऐसे ही कुछ मंत्रों के बारे में बताएंगे साथ ही बताएंगे किस इस मंत्र को जपने से क्या लाभ होता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कई जानकारियां देंगे जिसमें नीम करोली बाबा का मंत्र (Neem Karoli Baba ka Mantra) इच्छापूर्ति मंत्र (Icchapurti mantra) नीम करोली बाबा के प्रसिद्ध मंत्र (Neem Karoli Baba Famous Mantra) नीम करोली बाबा मंत्र पूजा, विनय चालीसा (Vinay Chalisa PDF) के बारे में भी आपको जानकारी देंगे। तो इन सभी जानकारी के लिए आप हमारा आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें।

बागेश्वर धाम का मोबाइल नंबर

नीम करोली बाबा प्रसिद्ध मंत्र | Neem Karoli Baba Mantra

Neem Karoli Baba Famous Mantra बाबा नीम करोली हनुमान जी के परम भक्त थे तो कुछ लोग बाबा को ही हनुमान जी का अवतार मानते थे। बाबा ने देश में 108 हनुमान जी के मंदिरों का निर्माण कराया था। नीम करोली बाबा का मंत्र उनके भक्तों को शक्ति प्रदान करता है। कहा जाता है बाबा के मंत्र का लगातार जाप करने से बाबा का आशिर्वाद प्राप्त होता है। बाबा का मंत्र (Neem Karoli Baba Mantra) इस प्रकार है-

मैं हूं बुद्धि मलीन अति श्रद्धा भक्ति विहीन।
करू विनय कछु आपकी, होउ सब ही विधि दिन।
कृपा सिंधु गुरूदेव प्रभु। करि लीजे स्वीकार।

नीम करौली बाबा से जुड़े अन्य लेख भी पढ़ें

नीम करोली बाबा के चमत्कारनीम करोली बाबा का स्थान 
नीम करोली बाबा की मृत्यु कैसे हुई?नीम करोली बाबा के शिष्य 
नीम करोली बाबा की कहानीइच्छापूर्ति मंत्र एवं विनय चालीसा

नीम करोली बाबा इच्छापूर्ति मंत्र

उत्तराखंड में ऋषिकेश से आगे उनका प्रसिद्ध कैंची धाम बना हुआ है. नीम करोली बाबा भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके उपदेश अब भी दुनियाभर के लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनके उपदेश आज भी लोगों का मार्गदर्शन करते है। इच्छपूर्ति के लिए भी बाबा ने मंत्र दिया था जो इस प्रकार है, बताया जाता है कि इस मंत्र के लगातार जाप से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।

करू विनय कछु आपकी, होउ सब ही विधि दीन।। 
श्रद्धा के यह पुष्प कछु। चरणन धरि सम्हार।। 
कृपासिंधु गुरुदेव प्रभु

नीम करोली बाबा मंत्र पूजा | Neem Karoli Baba Pooja Mantra

बाबा का कहना था कि चिंता और चिंतन दो अलग-अलग शब्द है चिंता मूर्ख लोग करते हैं और चिंता करना हमारा काम नहीं है। हमारा काम है अपने कार्यों को बहुत सलीके और अच्छे ढंग से करना। बाबा कहते थे कि हमें अपने काम को सर्वश्रेष्ठ कैसे बनाना है इसे लेकर हमें चिंतन करना चाहिए। बाबा का कहना था कि मनुष्य अपनी चिंताओं को सबको बताता है और उसी चिंता में उलझा रहता है . लेकिन उसे समाधान नहीं मिलता। अपनी समस्याओं को दूसरों को बताने के बजाय ईश्वर को बताना चाहिए और ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए। दूसरों के सामने अपनी परेशानियां बताने से लोगों के सामने उसका मजाक बनता है।

कैंची धाम में आरती के लिए हनुमान चालीसा हनुमान अष्टक, बजरंग बान और गुरु वंदना का पाठ किया जाता है। बाबा नीम करोली जी की आरती विनय चालीसा का पाठ भी किया जाता है। हम आपको बता दें बाबा नीम करोली का गुणगान के लिए श्री प्रभु दयाल शर्मा जी ने विनय चालीसा की रचना की थी।

बागेश्वर धाम में टोकन कब मिलेगा 2023

विनय चालीसा क्या हैं? | Vinay Chalisa

विनय चालीसा की रचना किसने कीश्री प्रभु दयाल शर्मा जी
नीम करोली बाबा के आराध्यभगवान श्री हनुमान
मंदिर में कौन से पाठ होते हैहनुमान चालीसा हनुमान अष्टक, बजरंग बान और गुरु वंदना
बाबा ने कितने मंदिर बनाएहनुमान जी के 108 मंदिर

विनय चालीसा बाबा नीम करोली

विनय चालीसा बाबा को समर्पित एक पाठ है जो हृदय में नीम करौली बाबा के दिव्य स्वरूप को जागृत करता है। जो भी बाबा नीम करोली को सच्चे दिल से याद करता है उसके कष्ट का नाश जरूर होता है। कहते हैं कि विनय चालीसा पढ़ने से बाबा की अनुकम्पा सहज ही प्राप्त की जा सकती है। बाबा के भक्त बाबा को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए विनय चालिसा का पाठ जरूर करते है। जो इस प्रकार हैः

मैं हूँ बुद्धि मलीन अति, श्रद्धा भक्ति विहीन ।
करू विनय कछु आपकी, होउ सब ही विधि दीन।।

चौपाई

जय जय नीम करोली बाबा , कृपा करहु आवे सदभावा।।

कैसे मैं तव स्तुति बखानू ।नाम ग्राम कछु मैं नही जानू।।

जापे कृपा दृष्टि तुम करहु। रोग शोक दुख दारिद हरहु।।

तुम्हरे रुप लोग नही जाने। जापे कृपा करहु सोई भाने।।

करि दे अरपन सब तन मन धन | पावे सुख आलौकिक सोई जन।।

दरस परस प्रभु जो तव करई। सुख संपत्ति तिनके घर भरई।।

जै जै संत भक्त सुखदायक। रिद्धि सिद्धि सब संपत्ति दायक।।

तुम ही विष्णु राम श्रीकृष्ण। विचरत पूर्ण कारन हित तृष्णा।।

जै जै जै जै श्री भगवंता। तुम हो साक्षात भगवंता।।

कही विभीषण ने जो वानी। परम सत्य करि अब मैं मानी।।

बिनु हरि कृपा मिलहिं नही संता। सो करि कृपा करहिं दुःख अंता।।

सोई भरोस मेरे उर आयो । जा दिन प्रभु दर्शन मैं पायो।।

जो सुमिरै तुमको उर माही । ताकी विपत्ति नष्ट ह्वे जाई।।

जय जय जय गुरुदेव हमारे। सबहि भाँति हम भये तिहारे।।

हम पर कृपा शीघ्र अब करहु। परम शांति दे दुख सब हरहु।।

रोक शोक दुःख सब मिट जावे। जपे राम रामहि को ध्यावे।।

Vinay Chalisa Neem Karoli Baba

जा विधि होइ परम कल्याना । सोई विधि आपु देहु वारदाना।।

सबहि भाँति हरि ही को पूजे। राग द्वेष द्वन्दन सो जूझे।।

करें सदा संतन कि सेवा। तुम सब विधी सब लायक देवा।।

सब कुछ दे हमको निस्तारो । भवसागर से पार उतारो।।

मैं प्रभु शरण तिहारी आयो। सब पुण्यन को फल है पायो।।

जय जय जय गुरु देव तुम्हारी। बार बार जाऊ बलिहारी।।

सर्वत्र सदा घर घर की जानो । रखो सुखों ही नित खानों।।

भेष वस्त्र हैं, सदा ऐसे। जाने नहीं कोई साधु जैसे।।

ऐसी है प्रभु रहनी तुम्हारी । वाणी कहो रहस्यमय भारी।।

नास्तिक हूँ आस्तिक ह्वे जाए। जब स्वामी चेटक दिखलावे।।

सब ही धरमन के अनुनायी। तुम्हे मनावे शीश झुकाई ।।

नही कोउ स्वारथ नही कोई इच्छा। वितरण कर देउ भक्तन भिक्षा।।

केही विधि प्रभु मैं तुम्हे मनाऊ। जासो कृपा प्रसाद तव पाऊं।।

साधु सुजन के तुम रखवारे। भक्तन के हो सदा सहारे।।

दुष्टऊ शरण आनी जब परई । पूरण इच्छा उनकी करई।।

यह संतन करि सहज सुभाउ। सुनि आश्चर्य करई जनि काउ।।

ऐसी करहु आप दया।निर्मल हो जाए मन और काया।।

धर्म कर्म में रुचि हो जावे। जो जन नित तव स्तुति गावे।।

आवे सदगुन तापे भारी। सुख संपत्ति सोई पावे सारी।।

होइ तासु सब पूरण कामा। अंत समय पावे विश्रामा।।

चारी पदारथ है, जग माही। तव कृपा प्रसाद कछु दुर्लभ नाही।।

त्राहि त्राहि मैं शरण तिहारी । हरहु सकल मम विपदा भारी।।

धन्य धन्य बढ़ भाग्य हमारो। पावे दरस परस तव न्यारो।।

कर्महीन अरु बुद्धि विहीना। तव प्रसाद कछु वर्णन कीन्हा।।

दोहा-
श्रद्धा के यह पुष्प कछु। चरणन धरि सम्हार।।
कृपासिंधु गुरुदेव प्रभु। करि लीजे स्वीकार।

विनय चालीसा बाबा नीम करोली PDF


नीम करोली बाबा की विनय चालीसा का पाठ करने से सभी संकट का निवारण होता है। नीम करोली बाबा मंत्र (Neem Karoli Baba Mantra) का जाप करने से व्यक्ति में शक्ति का प्रवेश होता हैं। Vinay Chalisa Baba Neem Karoli PDF प्रारूप में उपलब्ध है इसे डाउनलोड कर सकते है:-

FAQ’s Neem Karoli Baba Mantra

Q. विनय चालिसा क्या है?

Ans. विनय चालिसा बाबा नीम करोली की आरती या पाठ है। जिसके माध्यम से नीम करोली बाबा की आराधना की जाती है। नीम करोली बाबा के गुणगान के लिए श्री प्रभु दयाल शर्मा जी ने विनय चालीसा की रचना की थी। करोली बाबा की आराधना से भक्तों को उनका आशिर्वाद मिलता है।

Q. नीम करोली बाबा मंत्र पूजा क्या है?

Ans. कैंची धाम में आरती के लिए हनुमान चालीसा हनुमान अष्टक, बजरंग बान और गुरु वंदना का पाठ किया जाता है। बाबा नीम करोली जी की आरती विनय चालीसा का पाठ भी किया जाता है। हम आपको बता दें बाबा नीम करोली का गुणगान के लिए श्री प्रभु दयाल शर्मा जी ने विनय चालीसा की रचना की थी।

Q. चिंता को लेकर क्या कहते है नीम करोली बाबा?

Ans. चिंता और चिंतन दो अलग-अलग शब्द है चिंता मूर्ख लोग करते हैं और चिंता करना हमारा काम नहीं है। हमारा काम है अपने कार्यों को बहुत सलीके और अच्छे ढंग से करना। बाबा कहते थे कि हमें अपने काम को सर्वश्रेष्ठ कैसे बनाना है इसे लेकर हमें चिंतन करना चाहिए। अपनी समस्याओं को दूसरों को बताने के बजाय ईश्वर को बताना चाहिए और ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए।

Leave a Comment