Yoga ka Mahatva | योग का महत्व क्या है, योग दिवस का महत्व

b l kumawat

Yoga ka Mahatva
Yoga ka Mahatva

b l kumawat

Yoga ka Mahatva | योग का महत्व क्या है, योग दिवस का महत्व

Yoga Day, Yoga Diwas

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगो के पास किसी से मिलने, बात करने का समय ही नहीं है वहा योग के लिए समय निकालना बहुत बड़ी बात है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी है जो अपने Busy Schedule में से योग के लिए समय निकलते है। इतना ही नहीं जिन्होंने Yoga को अपनी पूजा ही बना लिया है, जिसे प्रतिदिन करना उनके लिए आवश्यक है।  क्योंकि वे जानते है की योग उनके जीवन में कितना महत्वपूर्ण है । जो व्यक्ति योग का महत्व Yoga ka Mahatva समझते है, उन्हें कभी कोई शारीरिक और मानसिक बीमारी या कोई रोग छू ही नही सकता। योग के प्रति जनजागरूकता अभियान चलायें जा रहे है। हर वर्ष 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस आर्टिकल में हम आपको योग का महत्व के बारे में चर्चा करेंगे कि हमारे जीवन में योग क्यों जरुरी है? और योग पर निबंध प्रस्तुत करेंगे जिसे आप चाहे तो अपने स्कूल या कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए उपयोग में ले पाएंगे। तो बिना देर किए चलिए शुरू करते है।

“वे रोज योग करते है जिन्हें खुद से प्यार है, 
अगर आप स्वस्थ नहीं है, तो बाकी सब बेकार है !!”

योग का महत्व क्या है? | Importance of Yoga in Hindi

कुछ वर्षो पहले केवल आयुर्वेदिक रुप से ही योग को महत्व दिया जाता था। लेकिन आजकल वैज्ञानिक रूप से भी योग का बड़ा महत्व है। यही वजह है कि आज हर व्यक्ति एक दूसरे व्यक्ति को योग के महत्व के बारे में बताता है और उस पर चर्चा भी करता है। आपको बता दे कि एक सर्वे के अनुसार योग की जन्मस्थली भारत में केवल 21 प्रतिशत लोग ही नियमित योग करते हैं, जबकि 42.0% लोग फिट और एक्टिव हैं, जिनमें 40.9 प्रतिशत महिलाए, जबकि 44.8% पुरूष शामिल हैं। वही बात करे अगर योग की तो योग एक ऐसी प्रक्रिया है, जो हमारे शरीर, सांस और दिमाग को एक साथ जोड़ती है।

योग से हमें शांति एवं आनंद प्राप्त होता है। योग से हमारा मस्तिष्क एकाग्रचित होकर काम करता है तथा हमारे मन में हमेशा अच्छे विचार यानी सकारात्मक सोच ही आती है। Yoga हमारे शरीर को स्वस्थ, लचीला तथा शक्तिशाली बनाए रखता है। खैर योग हमारे जीवन में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कितना आवश्यक है ये तो आप वर्षों से सुनते आ रहे होंगे ।लेकिन क्या आप ये जानते है कि हमारे जीवन में योग का महत्व क्या है? तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको Importance of Yoga in Hindi में बताने का प्रयास करेंगे । जिसे आप आसानी से समझने के साथ साथ इसे अपने भाषण या कंपीटिशन में भी आसानी से प्रस्तुत कर पाएंगे । 

योग दिवस से सम्बंधित लेख

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, कब व क्यों मनाया जाता है?यहाँ से देखें
योग दिवस पर निबंध 2023यहाँ से देखें
योग का महत्व क्या हैयहाँ से देखें
योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएंयहाँ से देखें
योग पर शायरी, कविता, गीतयहाँ से देखें

Yoga ka Mahatva

आप अगर स्कूल या कॉलेज के Students है तो आपके लिए यह आर्टिकल बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाला है । आपकी जानकारी के लिए हम यहां “योग के महत्व” को बड़े ही सरल और सटीक भाषा में प्रस्तुत कर रहे है जो आपको समझने में भी बहुत आसान रहेगा ।

माना जाता है कि, योग की उत्पत्ति प्राचीन भारत में हुई था। उस वक्त हिमालय के एक झील पर आदियोगी ने अपने योग विज्ञान को सात ऋषियों को दिया था। इन ऋषियों ने ही योग विज्ञान का पूरे विश्व में प्रचार प्रसार किया । इतना ही नहीं योग की मौजूदगी के प्रमाण सरस्वती और सिंधु सभ्यता के प्राचीन अवशेषो में भी मिलते है। उसके बाद महर्षि पतंजलि  ने योग का आत्मसात किया और इसके सभी पहलुओं को एक निश्चित रूप में शामिल किया, जिसे आज हम “योग सूत्र “कहते है। इसी समय दुनिया के ज्यादातर लोगो तक योग का ज्ञान पहुंचा और लोगो ने योग के बारे में जानना शुरू किया। यही कारण है की महर्षि पतंजलि को आधुनिक योग का पिता कहा जाता है।

योग दिवस पर योग का महत्व | Yoga Diwas Ka Mahatva

चलिए बात करते है योग के महत्व “Yog ke Mahatav “की  तो आपको बता दे कि योग कोई धर्म नहीं है, यह तो जीने की एक कला हैं जिसका लक्ष्य सिर्फ एक हैं स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन । जी  हां दोस्तो योग करने से हमें शारीरिक लाभ के साथ साथ मानसिक लाभ मिलता है और यह हमारी मांसपेशियों को पुष्टा प्रदान करते हैं।नियमित योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ, निरोग और बलशाली बनता है और कई गंभीर रोगो से छुटकारा भी मिलता है । योग न केवल हमारे दिमाग, मस्‍तिष्‍क को strong बनाता है  बल्कि हमारी आत्‍मा को भी पूर्ण रूप से शुद्ध करता है। आजकल के खान पान से जहा बहुत से लोग मोटापे से परेशान हैं, उनके लिए Yog बहुत ही लाभकारी है । तो इस तरह योग हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ।

योग क्यों जरुरी है? 

योग के महत्व को जानने के बाद अब हम “योग क्यों जरुरी है” पर चर्चा करेंगे ।जैसा कि सभी जानते है कि योग से आजकल लोग अपनी व्यस्त जीवन शैली के कारण संतोष (Patience) पाने के लिए योग करते हैं। क्योंकि लोग जानते है कि योग  न केवल व्यक्ति का stress (तनाव ) दूर करता है बल्कि इससे हमारा मन और दिमाग भी शांत रहता है। यह  हमारी आत्‍मा को भी शुद्ध करता है। आज सिर्फ भारत के लोगो के लिए ही  नहीं बल्कि देश विदेशों में भी योग काफी जरूरी हो गया है ।क्योंकि वे समझते है कि योग का नियमित अभ्यास करने से आप सारी बीमारियो से राहत पा सकते है। तो अब हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यह बताएंगे की आखिर हमारी जिन्दगी में “योग क्यों जरुरी है” और क्या क्या फायदे है योग करने के , तो चलिए इन सभी विषयों पर रोशनी डालते है ।

Benefits of Yoga | योग करने के लाभ

  • योग मस्तिष्क के कार्य में सुधार करता है।
  • मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए योग बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।
  • योग का विज्ञान, शरीर की आन्तरिक शक्ति को तो जगाता ही है लेकिन इसके साथ ही शरीर को भी बलवान बनाता है।
  • योग से व्यक्ति के तनाव को करके उसे तनाव मुक्त करता है ,काम तनाव से व्यक्ति हमेशा रोगमुक्त रहता है। 
  • योग हमारे शरीर की हड्डियां मजबूत और स्वस्थ रहती है। उसके साथ-साथ हमारी मांसपेशियों में भी लचीलापन आता है।
  • Blood pressure कम करता है. योग रक्तचाप (BP) को कम करके व्यक्ति को स्वस्थ रखता है।
  • फेफड़ों की क्षमता में सुधार करता है। जिस किसी के भी फेफड़ों की क्षमता कम है योग उस क्षमता को सुधारता है और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता प्रदान करता है।
  • नियमित योग कोई भी दर्द हो चाहे सिरदर्द हो या फिर पीठ दर्द दोनो से राहत दिलाता है।
  • मधुमेह (Sugar) रोगियों में रक्त शर्करा को कम करता है। योग करने से शरीर की हड्डियाँ हमेशा मजबूत बनी रहती है। जो लोग मोटापे से बहुत परेशान है उन लोगो के लिए योग एक अमूल्य उपहार है।
  • क्योंकि ये व्यक्ति को वजन कम करने में भी Help करता है। आज हर इंसान किसी न किसी रोग से पीड़ित है। लेकिन अगर वो नियमित योग करे तो गंभीर से गंभीर बीमारियो से भी उसे छुटकारा मिल सकता है।
  • Heart Attack की जोखिम को कम करने में योग काफी कारगर साबित हुआ है।

योग के महत्व पर निबंध 

प्रस्तावना 

योग शब्द संस्कृत के ‘ युज ‘ धातु से हुआ है।  जिसका अर्थ है , शारीरिक और मानसिक शक्तियों का संयोग। योग एक ऐसा अभ्यास है जो लोगो की मानसिक, शारीरिक, आध्यात्मिक और सामाजिक स्वास्थ्य को बनाए रखता है। योग एक कला है जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ता है। योग किस तरह हमारे शारीरिक स्वास्थ्य में एक खास और महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इस का विस्तारपूर्ण विवरण हम इस “योग का महत्व पर निबंध” लेख में प्रस्तुत करेंगे जो आपको किसी भी प्रतियोगिता में या भाषण के लिए उपयोगी साबित होगा। 

भूमिका 

 योग आपके हृदय को स्वस्थ बनाने के साथ साथ आपके शरीर और नसों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है। और यह आपके शरीर को ऑक्सीजन युक्त रखने में भी काफी मदद करता है। वर्तमान में लोग कई प्रकार के दर्द से पीड़ित हैं जैसे पैर दर्द, कमर दर्द,सिरदर्द या  पैर की उंगलियों को छूने या नीचे की ओर झुकने के दौरान परेशानियों का सामना करते हैं। तो नियमित योग ऐसे सभी प्रकार के दर्द को राहत प्रदान करता है।

योग शरीर की आंतरिक शांति प्रदान करने के साथ साथ तनाव से भी छुटकारा दिलाने में सहायता प्रदान करता है ।योग लोगो में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ साथ खुश रहने में भी मदद करता है। योग से आप अपने रोज के काम पर ध्यान केंद्रित कर सकते है। यही कारण है की आजकल डॉक्टर्स भी बच्चो को योग करने की सलाह देते है ।योग ऊर्जा में वृद्धि करता है ,सुबह-सुबह के समय योग करना फायदेमंद होता है। हर दिन कुछ मिनट का योग आपको पूरा दिन energy से भरा रखता हैं। 

वैसे भारत के बाबा रामदेव के अनुसार योग के कुल 84 आसन है।जिसमें मुख्य तौर पर शीर्षासन,मयूरासन ,भुजंगासन, बज्रासन,, धनुरासन, सिंहासन, गरूड़ासन, गोमुखासन,हलासन,ताड़ासन,मत्स्यासन,पद्मासन आदि सबसे ज्यादा किए जाते है। इन सभी आसनो का अपना अलग-अलग महत्व है। परंतु इन सभी आसनो का लक्ष्य हमेशा एक ही होता है, और वो है मनुष्य को स्वस्थ रखना । हमारे प्रत्येक अंग को स्वस्थ रखने के लिए इन आसनों का उपयोग करना बहुत जरूरी है।

उपसंहार 

इस तरह योग के कुछ नियम का पालन करके और नियमित योग का अभ्यास करके हम अपने स्वास्थ्य को और भी बेहतर और स्वस्थ बना सकते है। अगर आपको “योग के महत्व पर निबंध” से कोई भी लाभ हुआ हो, तो इसे अपने दोस्तो के साथ share करना ना भूले। और आगे भी हम आपको योग से जुड़ी इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियां देते रहेंगे ।

योग के महत्व पर निबंध PDF

 हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से योग महत्व पर निबंध का एक PDF Format भी आपको उपलब्ध करवा रहे है जिसे आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते है। 

FAQ’s Yoga ka Mahatva | योग का महत्व क्या है?

Q. आधुनिक योग का पिता किसे कहा जाता है?

Ans.महर्षि पतंजलि को आधुनिक योग का पिता कहा जाता है।

Q. प्रमुख योगासन के बारे में बताएं?

Ans. अधिकांश लोगो द्वारा मुख्य तौर पर मयूरासन, शीर्षासन, भुजंगासन, ताड़ासन, बज्रासन, धनुरासन, सिंहासन, गरूड़ासन, पद्मासन, गोमुखासन, हलासन, मत्स्यासन आदि सबसे ज्यादा आसन किए जाते है ।

Q. योग क्यों जरुरी है?

Ans. योग शारीरिक बीमारियों साथ साथ मानसिक बीमारी से भी  छुटकारा दिलाता है , हमारे मन और दिमाग को भी शांत रखता है। वही योग हमारी आत्‍मा को भी शुद्ध करता है।

Leave a Comment